श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Badrinath By Election : जानिए पिछली बार से कितने प्रतिशत कम हुआ मतदान

badrinath by election 2024 | mangalore by election 2024 | voting on badrinath seat |

Badrinath By Election 2024 : बदरीनाथ सीट पर बुधवार को चारों उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में 52.43 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। नए मतदाताओं ने भी पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों ने भी उत्साह से मतदान किया। बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदेय स्थलों पर उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। अब 13 जुलाई को मतगणना होगी।

मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना कंट्रोल रूम से मतदेय स्थलों पर मतदान प्रक्रिया की पल पल मॉनिटरिंग करते रहे। उन्होंने आदर्श दिव्यांग मतदेय स्थल कुंड में अपना मतदान किया। इस दौरान उन्होंने बूथ पर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया पूर्व निर्धारित समय से शुरू हुई। सभी बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उन्होंने सभी को बधाई भी दी।

बदरीनाथ सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र सिंह भंडारी, कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला, सैनिक समाज पार्टी के हिम्मत सिंह नेगी और निर्दलीय प्रत्याशी नवल किशोर खाली चुनाव मैदान में हैं। चारों उम्मीदवारों का भाग्य अब ईवीएम में कैद हो गया है। बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में 102145 मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें पुरुष 52485, महिला 49658 और 2 थर्ड जेंडर हैं। इसके अतिरिक्त 2566 सर्विस मतदाता हैं। उपचुनाव में 52.43 प्रतिशत मतदान हुआ।
 
बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत पर नजर डाले तो वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 59.66 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं, वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में मतदान 64.15 प्रतिशत रहा था। अभी हाल ही में वर्ष 2024 में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में बदरीनाथ विधानसभा में 57.62 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था।

यह भी देखें : Mangalore By Election : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पुलिस ने हिरासत में लिया

बदरीनाथ सीट पर उपचुनाव के लिए 210 पोलिंग बूथ थे। जिला प्रशासन ने उपचुनाव के लिए 7 पोलिंग बूथों को मॉडल बूथ बनाया था। मॉडल बूथों पर फर्नीचर, टेबल क्लॉथ, पेयजल की व्यवस्था, स्वच्छता के लिए परिसर में डस्टबिन, रैम्प, रेलिंग की सुविधा, मतदान केंद्र में शामियाना एवं गुब्बारे, माला, पतंग आदि से सजावट के साथ ही मतदाताओं के छोटे बच्चों को खेलने की सुविधा की व्यवस्था की गई थी। मतदान के दौरान मॉडल बूथ खास आकर्षण का केंद्र रहे।

यह भी देखें : By-Elections 2024: मंगलौर सीट पर मतदान के दौरान हुआ बवाल, भारी पुलिस बल तैनात


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा