श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

बद्रीनाथ-मंगलौर उपचुनाव कल, वोटरों को आकर्षित करने के लिए बनाए गए ये बूथ

badrinath by election | badrinath by election 2024 | mangalore by election | cm dhami |

Badrinath By Election : बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी 210 पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना की निगरानी में मंगलवार को 193 पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री के साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इससे पूर्व सोमवार को रवाना की गईं 17 पोलिंग पार्टियां सकुशल पहुंच चुकी हैं। विधानसभा उपचुनाव के लिए 10 जुलाई को मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों को शुभकामनाएं देते हुए निर्वाचन दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।

पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान सामान्य प्रेक्षक अनीता रामाचन्द्रन, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, रिटर्निंग अधिकारी आरके पांडेय सहित सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे। मतदान समाप्ति के बाद उसी दिन शाम को 83 पोलिंग पार्टियां वापस आएंगी, जबकि 127 पोलिंग पार्टियां एक दिन बाद 11 जुलाई को वापसी करेंगी। सभी पोलिंग पार्टियों द्वारा पीजी कॉलेज गोपेश्वर में स्थित स्ट्रांग रूम में निर्धारित काउंटर पर मतदान सामग्री जमा कराई जाएगी। निष्पक्ष चुनाव के लिए 105 मतदेय स्थलों से वेबकास्टिंग की व्यवस्था भी की गई है। मतदाताओं को आकर्षित करने और उनकी सुविधा के लिए जिले में आदर्श दिव्यांग, युवा, महिला और यूनिक बूथ भी बनाए गए हैं।

बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में 102145 मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें पुरुष 52485, महिला 49658 और 2 थर्ड जेंडर हैं। इसके अतिरिक्त 2566 सर्विस मतदाता हैं। बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में 990 दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 734 मतदाता हैं। उपचुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में 8 जोनल एवं 53 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 6 शैडो एरिया हैं। यहां पर कोई भी नेटवर्क नहीं है। इन मतदेय स्थलों पर जिला प्रशासन द्वारा सेटेलाइट फोन की व्यवस्था की गई है।

यह भी देखें : Kathua Terrorist Attack: आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों ने दी शहादत

बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सबसे दूरस्थ मतदेय स्थल डुमक है। सबसे अधिक मतदाता वाला मतदेय स्थल पपडियाणा है। इसमें 1175 मतदाता पंजीकृत हैं, जबकि सबसे कम मतदाता वाला बूथ पैंका है। यहां पर सिर्फ 65 मतदाता हैं। बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत पर नजर डाले तो वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 59.66 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 64.15 रहा। अभी हाल ही में वर्ष 2024 में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में बद्रीनाथ विधानसभा में 57.62 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। मतदान में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्वीप के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा के साथ ही बूथ तक आने-जाने के लिए वालंटियर की व्यवस्था की गई है। आवश्यक सेवाओं में जुड़े कार्मिकों एवं निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को डाक मतपत्र से वोटिंग की सुविधा दी गई है।

यह भी देखें : Hathras Stampede : SIT रिपोर्ट पर CM योगी की 6 अफसरों के खिलाफ कार्रवाई

मंगलौर उपचुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों पर पहुंच चुकी हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट राजकमल चक्रपाणि ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने स्थानों पर पहुंच चुकी हैं। सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बुधवार को मतदान होगा। एक बूथ पर पांच लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही तीन बूथों का ज़िम्मा एक सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी वोटर्स अपना आधार कार्ड और वोटर कार्ड साथ में लाएं, ताकि किसी मतदाता को किसी तरह की परेशानी न हो।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Priyanka Gandhi | Wayanad byelection |
Wayanad Byelection: प्रियंका गांधी ने खड़गे से की मुलाकात, इस दिन करेंगी नामांकन दाखिल
Congress rally in Nainital | cm pushkar singh dhami |
नैनीताल में कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, कुमाऊं कमिश्नरी का किया घेराव
Minister Ganesh Joshi | Trilok Singh Rawat |
तैराकी का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पिता-पुत्र सम्मानित, कैबिनेट मंत्री ने खेल मंत्री से की बात
Congress leader Vikram Singh Negi | cm pushkar singh dhami |
धामी सरकार की गलत नीतियों के कारण केदारनाथ यात्रा हुई प्रभावित : विक्रम सिंह नेगी
Save Ancestral Land Campaign
टिहरी में ग्रामीणों ने की महापंचायत, पैतृक भूमि बचाओ अभियान किया शुरू
haridwar ganga mahotsav | cm pushkar singh dhami |
पहली बार हरिद्वार में होगा गंगा महोत्सव, एमडी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा