श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

By-Elections 2024: मंगलौर सीट पर मतदान के दौरान हुआ बवाल, भारी पुलिस बल तैनात

Uttarakhand By-elections 2024

Uttarakhand By-elections 2024: बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान किया जा रहा है। मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला रहा है। मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के दौरान लिब्बरहेड़ी के बूथ नंबर दो में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हो गया है। साथ ही एक पक्ष पर फायरिंग का भी आरोप लगा है। इस मारपीट में दो लोग घायल हो गए, जिनको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।

दो बूथों पर हुआ विवाद

मंगलौर विधानसभा सीट के लिब्बरहेडी के बूथ नंबर 53-54 पर बसपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें दो लोग घायल भी हो गए हैं। जॉइंट मजिस्ट्रेट दिवेश शाशनी ने बताया कि लिब्बरहेड़ी में फायरिंग की सूचना मिली थी, जिस पर मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची थी और भीड़ को काबू किया गया है। फिलहाल शांतिपूर्वक मतदान किया जा रहा है। माहौल खराब करने वाले लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। मंगलौर विधानसभा सीट पर 11 बजे तक 26.99 प्रतिशत मतदान हुआ है।

सुरक्षा के कड़े प्रबंध

मंगलौर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह सहित अन्य प्रत्याशियों से है। वोटिंग के लिए कड़े सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। हरिद्वार की मंगलौर सीट पर उपचुनाव बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन के कारण हो रहा है।

दो सीटों के लिए हो रहे मतदान

उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहा है। इन सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों में बद्रीनाथ और मंगलौर सीट शामिल हैं। विधानसभा उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन 14 जून को जारी किया था। नामांकन की अंतिम तारीख 21 जून थी, जबकि उम्मीदवार 26 जून तक नाम वापस ले सकते थे। उपचुनाव के नतीजे 13 जुलाई को घोषित किए जाएंगे।

By-Elections 2024: बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर मतदान जारी


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Priyanka Gandhi | Wayanad byelection |
Wayanad Byelection: प्रियंका गांधी ने खड़गे से की मुलाकात, इस दिन करेंगी नामांकन दाखिल
Congress rally in Nainital | cm pushkar singh dhami |
नैनीताल में कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, कुमाऊं कमिश्नरी का किया घेराव
Minister Ganesh Joshi | Trilok Singh Rawat |
तैराकी का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पिता-पुत्र सम्मानित, कैबिनेट मंत्री ने खेल मंत्री से की बात
Congress leader Vikram Singh Negi | cm pushkar singh dhami |
धामी सरकार की गलत नीतियों के कारण केदारनाथ यात्रा हुई प्रभावित : विक्रम सिंह नेगी
Save Ancestral Land Campaign
टिहरी में ग्रामीणों ने की महापंचायत, पैतृक भूमि बचाओ अभियान किया शुरू
haridwar ganga mahotsav | cm pushkar singh dhami |
पहली बार हरिद्वार में होगा गंगा महोत्सव, एमडी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा