श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

माउंट कुन में हिमस्खलन की चपेट में आए जवान का 9 महीने बाद मिला शव

ladakh mount kun | ladakh | mount kun | indian army |

Ladakh Mount Kun : माउंट कुन पर ट्रैकिंग रूट खोलते समय सेना के हवलदार ठाकुर बहादुर आले मगर हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। लगभग 9 महीने बाद गुलमर्ग की टीमों ने हवलदार का शव बरामद कर लिया। देहरादून में बुधवार को हवलदार का उनकी यूनिट द्वारा पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हवलदार ठाकुर बहादुर आले मगर 5वीं बटालियन फर्स्ट गोरखा राइफल्स का हिस्सा थे।

हवलदार ठाकुर बहादुर आले मगर 8 अक्टूबर 2023 को माउंट कुन के लिए एक पर्वतारोहण अभियान के दौरान चार-सदस्यीय रूट ओपनिंग पार्टी का हिस्सा थे। तभी वे एक अप्रत्याशित हिमस्खलन की चपेट में आ गए। कई दिनों तक लगातार खोज अभियान चलाया गया, लेकिन खराब मौसम और लगातार हिमस्खलन के कारण उनके पार्थिव शरीर को बरामद नहीं किया जा सका था। आखिरकार, 7 जुलाई 2024 को हवलदार ठाकुर बहादुर आले मगर और अन्य सैनिकों के पार्थिव शरीर को HAWS के खोजी दल द्वारा बरामद किया गया।

हवलदार ठाकुर बहादुर आले मगर एक बेहतरीन पर्वतारोही थे और उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग और स्नो बोर्डिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। इसमें उन्होंने 2 स्वर्ण पदक, 1 रजत पदक और 2 कांस्य पदक जीते थे। हवलदार ठाकुर बहादुर आले मगर के परिवार में उनकी पत्नी, 9 वर्षीय बेटी, 7 वर्षीय बेटा और बुजुर्ग माता-पिता हैं।

भारतीय सेना अपने सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ है। यह सुनिश्चित करती है कि कोई भी साथी पीछे न छूटे और अपने बहादुर योद्धाओं के बलिदान का सम्मान करती है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Priyanka Gandhi | Wayanad byelection |
Wayanad Byelection: प्रियंका गांधी ने खड़गे से की मुलाकात, इस दिन करेंगी नामांकन दाखिल
Congress rally in Nainital | cm pushkar singh dhami |
नैनीताल में कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, कुमाऊं कमिश्नरी का किया घेराव
Minister Ganesh Joshi | Trilok Singh Rawat |
तैराकी का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पिता-पुत्र सम्मानित, कैबिनेट मंत्री ने खेल मंत्री से की बात
Congress leader Vikram Singh Negi | cm pushkar singh dhami |
धामी सरकार की गलत नीतियों के कारण केदारनाथ यात्रा हुई प्रभावित : विक्रम सिंह नेगी
Save Ancestral Land Campaign
टिहरी में ग्रामीणों ने की महापंचायत, पैतृक भूमि बचाओ अभियान किया शुरू
haridwar ganga mahotsav | cm pushkar singh dhami |
पहली बार हरिद्वार में होगा गंगा महोत्सव, एमडी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा