श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

शैलारानी रावत के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े कार्यकर्ता, कल होगा अंतिम संस्कार

shailarani rawat passes away | shailarani rawat | bjp | congress |

Shailarani Rawat Passes Away : केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत का मंगलवार को देर रात निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार थीं। वह देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती थीं। हॉस्पिटल में ही देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके शव को बुधवार को एम्बुलेंस से रुद्रप्रयाग भाजपा कार्यालय लाया गया। शैलारानी रावत के अंतिम दर्शनों के लिए कार्यकर्ता उमड़ पड़े। इसके बाद पार्टी कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इससे पहले उनके शव को मायका टिहरी भी ले जाया गया था, जहां मायके पक्ष के लोगों ने भी उनके अंतिम दर्शन किए। इस दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा भी मौजूद रहे। शैलारानी रावत का अंतिम संस्कार गुरुवार को त्रिवेणी घाट गुप्तकाशी विद्यापीठ में किया जाएगा।

देहरादून से शैलारानी रावत के शव को भाजपा के झंडे में लपेटकर एम्बुलेंस के जरिए पहले गडोलिया टिहरी ले जाया गया, जहां से फिर रुद्रप्रयाग भाजपा कार्यालय लाया गया। यहां पहले से बड़ी संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने गमगीन माहौल में शैलारानी रावत के अंतिम दर्शन किए। इस दौरान प्रदेश के कैबिनेट एवं जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि यह अपूर्णीय क्षति है, जिसकी कभी भरपाई नहीं हो सकती है। शैलारानी रावत एक कर्मठ नेता थीं, जिन्होंने हमेशा जन सरोकारों के साथ ही क्षेत्र के विकास की पैरवी की। उनका योगदान हमेशा याद किया जाता रहेगा।

रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि शैलारानी जैसा हर कोई नहीं हो सकता है। उनमें कुशल राजनीतिक क्षमता थी। अपनी बात को प्रभावी ढंग से विभिन्न पटलों पर रखने की ताकत रखती थीं। उनका योगदान सदैव याद किया जाता रहेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने कहा कि यह पार्टी के लिए बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है। उनके जाने से भाजपा को बड़ा सदमा लगा है। हर कार्यकर्ता दुखी है। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, अगस्त्यमुनि में भी उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी गई। अगस्त्यमुनि में उनके घर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Priyanka Gandhi | Wayanad byelection |
Wayanad Byelection: प्रियंका गांधी ने खड़गे से की मुलाकात, इस दिन करेंगी नामांकन दाखिल
Congress rally in Nainital | cm pushkar singh dhami |
नैनीताल में कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, कुमाऊं कमिश्नरी का किया घेराव
Minister Ganesh Joshi | Trilok Singh Rawat |
तैराकी का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पिता-पुत्र सम्मानित, कैबिनेट मंत्री ने खेल मंत्री से की बात
Congress leader Vikram Singh Negi | cm pushkar singh dhami |
धामी सरकार की गलत नीतियों के कारण केदारनाथ यात्रा हुई प्रभावित : विक्रम सिंह नेगी
Save Ancestral Land Campaign
टिहरी में ग्रामीणों ने की महापंचायत, पैतृक भूमि बचाओ अभियान किया शुरू
haridwar ganga mahotsav | cm pushkar singh dhami |
पहली बार हरिद्वार में होगा गंगा महोत्सव, एमडी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा