श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, जानिए आज के दिन का महत्व

kartika purnima ganga snan | ganga snan | har ki pauri |

Kartika Purnima Ganga Snan: आज कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व है। इस मौके पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार को दूर-दूर से गंगा स्नान कर पुण्य की लालसा और मोक्ष की कामना लिए हुए श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आए। कार्तिक स्नान पर्व पर गंगा स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा का धार्मिक दृष्टि से काफी महत्व है और इसे देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है।

हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज त्रिपाठी ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि कार्तिक मास में पड़ने वाली दिवाली को देव दीपावली के रूप में मनाते हैं। इस दिन इस धरती पर जितनी भी पवित्र नदियां हैं, उनमें विशेष कुंभ क्षेत्र हैं। देवता भी मानव के रूप में आकर स्नान करते हैं। इस दिन स्नान का बहुत अधिक महत्व है और इसके अतिरिक्त दीपदान का बहुत महत्व है।

पंडित मनोज त्रिपाठी ने कहा कि आज के दिन जो व्यक्ति कुंभ आदि क्षेत्रों और पवित्र नदियों आदि स्थानों पर स्नान करके दीपदान करता है, वह देवताओं के समान हो जाता है। उसका रूप, यश, सौंदर्य, उसकी समृद्धि बिल्कुल देवताओं के समान हो जाती है, जो व्यक्ति देवताओं के साथ स्नान करता है। आज के दिन उसके शरीर के अंदर किसी प्रकार की रुग्णता तो रहती ही नहीं है।

उन्होंने कहा कि आज के दिन भगवान विष्णु का जन्मदिन माना जाता है। यह माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने और तुलसी पात्र, चांदी पात्र दान करने मात्र से ही असीम पुण्य का लाभ मिल जाता है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए पुलिस ने भी सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए हैं।

आज के दिन भगवान कार्तिकेय ने जो भगवान शिव के पुत्र थे और देवताओं के सेनापति थे, उन्होंने राक्षसों को हराने के बाद अपनी विजय पताका फहराई। इसी खुशी में देवताओं ने देव दीपावली मनाई। कार्तिक पूर्णमासी के दिन स्नान करके उसके पश्चात दीपदान करने का विधान है। दीपदान करने से व्यक्ति के पाप नष्ट हो जाते हैं। जो व्यक्ति स्नान के बाद दीपदान करता है, उसको सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।

स्वयं देवता आपके साथ स्नान करते हैं। ब्रह्म कुंड जैसे पवित्र स्थान जहां पर कुंभ भरता है, उन स्थानों पर देवता स्वयं मनीष स्वरूप धारण कर आदेश रूप में स्नान करते हैं। जो लोग आज वहां तारों की छांव में स्वयं स्नान करते हैं और दीपक जलते हैं तो देवता उनसे अति प्रसन्न होते हैं। साथ ही उनकी मनोवांछित कामनाओं को भी पूर्ण करते हैं।

श्रद्धा और आस्था के पर्व कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर आज हरिद्वार में हर की पौङी पर गंगा स्नान करने वालों का सैलाब उमड़ पड़ा। आधी रात से ही हर की पौङी पर श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। ठंङ होने के बावजूद लोगों में स्नान को लेकर भारी उत्साह दिखाई दे रहा था। कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने आए श्रद्धालु मानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। वे कहते हैं कि कार्तिक माह तो भगवान विष्णु का माह होता है, ऐसे में गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है।

यह भी पढ़ें : सैलानियों के लिए खुली राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला और मोतीचूर रेंज

एसपी क्राइम पंकज गैरोला का कहना है कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार की पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मेला क्षेत्र को 9 जोन और 33 सेक्टर में बांटकर पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। ट्रैफिक को लेकर भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : Dehradun: उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित, जल्द होगी नई तिथि की घोषणा


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

accident in mussoorie | car accident in mussoorie |
मसूरी में अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, युवती सहित तीन लोग घायल
asaduddin owaisi | kali sena chief swami anand swaroop | cm pushkar singh dhami |
ओवैसी के 15 मिनट वाले बयान पर साधु-संत नाराज, उन्हीं की भाषा में दिया जवाब
guru nanak jayanti | cm pushkar singh dhami |
धूमधाम से मनाई गई गुरु नानक देव की जयंती, मशहूर इतिहासकार ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
kedarnath byelection 2024 | cm pushkar singh dhami |
कांग्रेस ने दिल्ली केदारनाथ मंदिर मामले को दिया तूल तो तीर्थ पुरोहितों ने दिया जवाब
land mafia eye on dilaram state | mussoorie dilaram state |
भूमाफिया के हौसले बुलंद, दिलाराम स्टेट के गेट पर लगाया ताला, लोगों ने किया हंगामा
kartika purnima ganga snan | ganga snan | har ki pauri |
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, जानिए आज के दिन का महत्व