श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

यूट्यूबर एल्विश यादव को ED ने भेजा नोटिस, जानिए पूरा मामला

youtuber elvish yadav | ed | ed notice to elvish yadav |

सांपों का जहर बेचने के मामले में आरोपी यूट्यूबर एल्विश यादव को ईडी ने नोटिस भेजा है। ईडी ने एल्विश को पूछताछ के लिए 8 जुलाई को तलब किया था, लेकिन एल्विश ने विदेश में होने के कारण ईडी से कुछ दिनों की मोहलत मांगी। सूत्रों के मुताबिक, एल्विश को पेश होने के लिए 15 दिन की मोहलत दी गई है। अब उसे 23 जुलाई को पेश होने को कहा गया है।

पूर्व सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपुल्स फॉर एनिमल्स ने एल्विश पर सांपों की तस्करी का आरोप लगाया था। इसको लेकर उन्होंने नोएडा में केस भी दर्ज कराया था। इसके बाद नोएडा पुलिस ने संस्था के पदाधिकारियों के साथ एल्विश यादव के एजेंट और कुछ सपेरों को सांपों का जहर खरीदने के बहाने बुलाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं अप्रैल में ईडी ने भी सभी पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था।

यह भी देखें : Hathras Stampede : SIT रिपोर्ट पर CM योगी की 6 अफसरों के खिलाफ कार्रवाई

एल्विश यादव पर आरोप था कि वह अपने गिरोह के सदस्यों के साथ सांप का जहर और जिंदा सांप नोएडा और एनसीआर के फॉर्म हाउसों, नामचीन होटलों, क्लबों, रिसॉर्ट्स आदि में होने वाली रेव पार्टियों में उपलब्ध कराता है, लेकिन पूछताछ के दौरान यूट्यूबर ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया था। हालांकि, पुलिस की जांच पड़ताल में इस मामले में एल्विश यादव की भी संलिप्तता की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उन्हें 17 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया था।

यह भी देखें : बड़कोट की समस्या का कब होगा हल? अब राष्ट्रपति को लोगों ने भेजे पोस्टकार्ड


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा