श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

बड़कोट की समस्या का कब होगा हल? अब राष्ट्रपति को लोगों ने भेजे पोस्टकार्ड

Barkot Water Crisis: बड़कोट के लोग पेयजल संकट को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। अब उन्होंने राष्ट्रपति को पोस्टकार्ड लिखकर भेजा है।
barkot water crisis protest

Barkot Water Crisis: उत्तरकाशी जिले के बड़कोट नगर पालिका में पेयजल संकट से निजात पाने के लिए पेयजल पम्पिंग योजना की स्वीकृति के लिए भूख हड़ताल और अनिश्चितकालीन धरना जारी है। नगरवासियों ने ‘बड़कोट को पानी दो’ की नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को 250 से अधिक पोस्ट कार्ड भेजे हैं।

Barkot Water Crisis: लंबे समय से धरना दे रहे लोग

बता दें कि नगर के लोग लंबे समय से पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति के लिए सरकार से मांग कर रहे हैं। मालूम हो कि यमुनोत्री धाम का मुख्य पड़ाव नगर पालिका बड़कोट में जल संकट दूर करने को लेकर आन्दोलनकारी 6 जून से क्रमिक धरना पर हैं। वहीं, 6 जुलाई से महन्त केशवगिरी महाराज भूख हड़ताल पर हैं।

बड़कोट के लोगों ने पीएम मोदी के नाम लिखे 300 से अधिक पोस्टकार्ड

Barkot Water Crisis: अनिश्चितकालीन धरना दे रहे लोग

नगरवासी अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। आज महामहिम राष्ट्रपति को पोस्टकार्ड पत्र भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की परेशानी को समझते हुए जल्द ही चार सूत्रीय मांग का निस्तारण करें, ताकि जनता को राहत मिल पाए।

महंत केशव गिरी महाराज ने क्या कहा?

महंत केशव गिरी महाराज का कहना है कि जब-जब समाज पर समस्या पैदा हुई है, तब-तब संन्यासी आगे आए हैं। वह भी आम लोगों की प्यास बुझाने और पंपिंग योजना की मांग पूरी कराने को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने प्रशासन पर रात 2:00 बजे तक सोने न देने का आरोप भी लगाया है।

पानी की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे महंत केशव गिरी


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Priyanka Gandhi | Wayanad byelection |
Wayanad Byelection: प्रियंका गांधी ने खड़गे से की मुलाकात, इस दिन करेंगी नामांकन दाखिल
Congress rally in Nainital | cm pushkar singh dhami |
नैनीताल में कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, कुमाऊं कमिश्नरी का किया घेराव
Minister Ganesh Joshi | Trilok Singh Rawat |
तैराकी का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पिता-पुत्र सम्मानित, कैबिनेट मंत्री ने खेल मंत्री से की बात
Congress leader Vikram Singh Negi | cm pushkar singh dhami |
धामी सरकार की गलत नीतियों के कारण केदारनाथ यात्रा हुई प्रभावित : विक्रम सिंह नेगी
Save Ancestral Land Campaign
टिहरी में ग्रामीणों ने की महापंचायत, पैतृक भूमि बचाओ अभियान किया शुरू
haridwar ganga mahotsav | cm pushkar singh dhami |
पहली बार हरिद्वार में होगा गंगा महोत्सव, एमडी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा