श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

महंत केशव गिरी अस्पताल में भर्ती, भूख हड़ताल के दौरान बिगड़ी हालत  

barkot water crisis | mahant keshav giri | mahant keshav giri admit in hospital | hunger strike |

Barkot Water Crisis : उत्तरकाशी के तहसील परिसर बड़कोट में 6 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे महंत केशव गिरी जी महाराज की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें प्रशासन ने धरना स्थल से उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया। उत्तरकाशी के बड़कोट नगर पालिका में पेयजल संकट से निजात पाने के लिए महंत भूख हड़ताल पर बैठे थे, जबकि अन्य लोग अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। महंत को उठाने के तुरंत बाद ही आंदोलनकारी पूर्ण सिंह रावत ने पेयजल पंपिंग योजना समेत कुल चार सूत्रीय मांगों के निस्तारण तक भूख हड़ताल शुरू कर दी।

आंदोलनकारी विरोध करते हुए वाहन के आगे लेट गए, जिन्हें पुलिस बल द्वारा जबरन हटाया गया। इस बीच पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच नोकझोक भी हुई। शुक्रवार को आंदोलनकारियों ने बड़कोट में विशाल जनाक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। जनाक्रोश रैली के माध्यम से प्रदर्शन के साथ सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों को बंद करने का ऐलान किया है। महिलाओं ने नारेबाजी के साथ नगरीय पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति की सरकार से मांग की है।

बता दें, यमुनोत्री धाम का मुख्य पड़ाव नगर पालिका बड़कोट विगत 4 माह से भीषण जल संकट से अस्त है। आंदोलनकारियों का कहना है कि 6 जून से क्रमिक धरना एक माह रहा और 6 जुलाई से भूख हड़ताल एवं अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। अगर जल्द पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति नहीं मिली तो इससे भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Priyanka Gandhi | Wayanad byelection |
Wayanad Byelection: प्रियंका गांधी ने खड़गे से की मुलाकात, इस दिन करेंगी नामांकन दाखिल
Congress rally in Nainital | cm pushkar singh dhami |
नैनीताल में कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, कुमाऊं कमिश्नरी का किया घेराव
Minister Ganesh Joshi | Trilok Singh Rawat |
तैराकी का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पिता-पुत्र सम्मानित, कैबिनेट मंत्री ने खेल मंत्री से की बात
Congress leader Vikram Singh Negi | cm pushkar singh dhami |
धामी सरकार की गलत नीतियों के कारण केदारनाथ यात्रा हुई प्रभावित : विक्रम सिंह नेगी
Save Ancestral Land Campaign
टिहरी में ग्रामीणों ने की महापंचायत, पैतृक भूमि बचाओ अभियान किया शुरू
haridwar ganga mahotsav | cm pushkar singh dhami |
पहली बार हरिद्वार में होगा गंगा महोत्सव, एमडी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा