श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Terrorist Attack: 26 साल के आदर्श नेगी देश के लिए हुए शहीद, सीएम ने जताया शोक

26 Year Old Rifleman Adarsh Negi Martyred

26 Year Old Rifleman Adarsh Negi Martyred: जम्मू कश्मीर के कठुआ में सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के 5 जवान शहीद हो गए, इन्हीं शहीद जवानों में एक जवान टिहरी जिले की देवप्रयाग विधानसभा अंतर्गत कीर्तिनगर के थाती (डागर) गांव के राइफलमैन आदर्श नेगी भी हैं। शहीद आदर्श नेगी के गांव में उनकी शहादत की सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। शहीद आदर्श नेगी अभी महज 26 साल के ही थे। परिवारी जनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

सीएम धामी ने आदर्श की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकियों द्वारा किए गए कायराना हमले में जनपद टिहरी के श्री आदर्श नेगी जी के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। मां भारती की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त आदर्श नेगी जी का यह सर्वोच्च बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

खेती-बाड़ी का काम करते हैं पिता

26 वर्षीय आदर्श 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके पिता दलबीर सिंह नेगी गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं। आदर्श की 12वीं तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कालेज पिपलीधार से हुई। 2018 में वह गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हो गए। उस दौरान वह गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र थे। आदर्श तीन भाई-बहन में सबसे छोटे थे। सोमवार देर रात उनके बलिदान होने की खबर परिजनों को मिली है।

दो माह पहले ही ताऊ का बेटा हुआ था शहीद

आदर्श नेगी के परिवार में दुख का पहाड़ दूसरी बार टूटा है अभी दो माह पहले ही आदर्श नेगी के ताऊ के बेटे ने भी अपने प्राण देश हित में न्योछावर किए थे, जो भारतीय सेना में मेजर की पोस्ट पर थे। अब शहीद आदर्श नेगी की शहादत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

वर्तमान में उनका भाई चेन्नई में जॉब करता है, जबकि बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जो भाई की शहादत पर अपने परिवार को दिलासा देने गांव पहुंची हैं। आदर्श नेगी आखरी बार इसी साल फरवरी में गांव आए थे।

Kathua Terrorist Attack: शहीद हुए जवानों के पार्थिव शरीर लाए जा रहे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Priyanka Gandhi | Wayanad byelection |
Wayanad Byelection: प्रियंका गांधी ने खड़गे से की मुलाकात, इस दिन करेंगी नामांकन दाखिल
Congress rally in Nainital | cm pushkar singh dhami |
नैनीताल में कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, कुमाऊं कमिश्नरी का किया घेराव
Minister Ganesh Joshi | Trilok Singh Rawat |
तैराकी का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पिता-पुत्र सम्मानित, कैबिनेट मंत्री ने खेल मंत्री से की बात
Congress leader Vikram Singh Negi | cm pushkar singh dhami |
धामी सरकार की गलत नीतियों के कारण केदारनाथ यात्रा हुई प्रभावित : विक्रम सिंह नेगी
Save Ancestral Land Campaign
टिहरी में ग्रामीणों ने की महापंचायत, पैतृक भूमि बचाओ अभियान किया शुरू
haridwar ganga mahotsav | cm pushkar singh dhami |
पहली बार हरिद्वार में होगा गंगा महोत्सव, एमडी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा