श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

आतंकी हमले में शहीद हुए आनंद सिंह को दो साल पहले ही मिला था प्रमोशन


Kathua Terrorist Attack : रुद्रप्रयाग के कांडा भरदार निवासी नायक सूबेदार आनंद सिंह रावत देश के लिए शहीद हो गए। जब परिजनों और ग्रामीणों को कठुआ में आतंकी हमले में आनंद सिंह के शहीद होने की सूचना मिली तो घर का माहौल गमगीन हो गया। शहीद के घर पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट रही है। आनंद सिंह रावत को दो साल पहले ही प्रमोशन मिला था। देश की सेवा करते हुए इन्हें लगभग 24 साल हो गए थे। प्राथमिक से लेकर 12 तक की पढ़ाई इनकी गांव में ही हुई। छह माह पहले ही यह गांव आए थे। घर में इनकी बुजुर्ग माता और बड़ा भाई रहता है, जबकि पत्नी और दोनों बच्चे पिछले कई वर्षों से देहरादून में रह रहे थे।

शहीद आनंद सिंह छह महीने पहले ही छुट्टी पर अपने परिवार के पास देहरादून आए थे। इसी बीच वे गांव भी गए थे। वर्तमान में वे जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। आनंद सिंह रावत 22 गढ़वाल राइफल में तैनात थे। वे 2001 में सेना में भर्ती हुए थे। उनकी पत्नी 38 वर्षीय विजया रावत और दो बेटे 15 वर्षीय मनीष व 11 वर्षीय अंशुल वर्तमान में देहरादून के केशव विहार शिवगली गुजरो वाला के पास रह रहे हैं। शहीद की 72 वर्षीय मां मोली देवी और बड़े भाई कुंदन सिंह रावत गांव कांडा में रह रहे थे।

यह भी देखें : जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा शहीद जवानों का पार्थिव शरीर, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

कांडा भरदार गांव में मंगलवार को एक शादी समारोह भी था, लेकिन जैसे ही आनंद सिंह के शहीद होने की खबर मिली तो उत्साह का माहौल मातम में बदल गया। गांव में बारात भी शांति के साथ आई। इस दौरान ढोल दमाऊ नहीं बजाए गए, जबकि हर किसी की आंखों में आंसू थे।

यह भी देखें : Terrorist Attack: 26 साल के आदर्श नेगी देश के लिए हुए शहीद, सीएम ने जताया शोक


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Priyanka Gandhi | Wayanad byelection |
Wayanad Byelection: प्रियंका गांधी ने खड़गे से की मुलाकात, इस दिन करेंगी नामांकन दाखिल
Congress rally in Nainital | cm pushkar singh dhami |
नैनीताल में कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, कुमाऊं कमिश्नरी का किया घेराव
Minister Ganesh Joshi | Trilok Singh Rawat |
तैराकी का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पिता-पुत्र सम्मानित, कैबिनेट मंत्री ने खेल मंत्री से की बात
Congress leader Vikram Singh Negi | cm pushkar singh dhami |
धामी सरकार की गलत नीतियों के कारण केदारनाथ यात्रा हुई प्रभावित : विक्रम सिंह नेगी
Save Ancestral Land Campaign
टिहरी में ग्रामीणों ने की महापंचायत, पैतृक भूमि बचाओ अभियान किया शुरू
haridwar ganga mahotsav | cm pushkar singh dhami |
पहली बार हरिद्वार में होगा गंगा महोत्सव, एमडी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा