श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

शहीदों की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़, अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

uttarakhand jawan martyrs | kathua terrorist attack | jammu kashmir |

kathua terrorist attack : जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकवादियों के हमले में शहीद 22 गढ़वाल रेजिमेंट के जवान विनोद सिंह को सैन्य सम्मान के साथ मुनिकिरेती के पूर्णानंद घाट पर नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। आतंकी हमले में देवभूमि के पांच शहीदों में से जाखनीधार ब्लॉक टिहरी गढ़वाल के रहने वाले वीर विनोद सिंह के शव को उनके निवास भनियावाला से टिहरी जिले के मुनिकिरेती पूर्णानंद घाट पर ले जाया गया। शहीद की अंतिम यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहीद की इस यात्रा के गांववासी और शहर के तमाम लोग साक्षी बने। घाट पर विनोद सिंह के चचेरे भाई पंकज नेगी ने चिता को अग्नि दी। बहनों ने भी घाट पर श्रद्धांजलि दी। शहीद विनोद सिंह को सेना के जवानों और अफसरों ने गार्ड ऑफ ऑनर और शस्त्र सलामी दी।

बता दें, कठुआ में घात लगाकर आतंकवादियों ने घिनौनी हरकत कर देवभूमि के पांच वीर सपूतों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें उत्तराखंड के पांच जवान शहीद हो गए। मंगलवार को पांचों शवों को उत्तराखंड लाया गया, जहां एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि देने के बाद सभी को उनके पैतृक गांव भेज दिया गया था। अंतिम विदाई के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, कांग्रेस नेता जयेंन्द्र रमोला, राजपाल खरोला और पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 8 जुलाई को आतंकी हमले में जनपद पौड़ी गढ़वाल के कमल सिंह निवासी तहसील रिखणीखाल और अनुज नेगी निवासी तहसील रिखणीखाल शहीद हो गए थे। 9 जुलाई को शहीद कमल सिंह और अनुज नेगी के पार्थिव शरीर को भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर से कोटद्वार लाया गया। यहां से उनके पार्थिव शरीरों को बुधवार को उनके पैतृक निवास स्थानों पर ले जाया गया। वहां पर पौड़ी के एसएसपी लोकेश्वर सिंह और कोटद्वार अपर पुलिस अधीक्षक जया बलोनी ने शहीद जवान कमल सिंह और अनुज नेगी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद शहीदों का अंतिम संस्कार किया गया।

कमल सिंह वर्ष 2007 और अनुज नेगी वर्ष 2018 में भारतीय सेना के 22वीं गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे। आज पूरा देश इस प्रकार की घटना से बहुत दुखी है। वहीं, दूसरी ओर ऐसे वीरों से देश खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। उत्तराखंड पुलिस परिवार इस दुख की घड़ी में शहीद परिवारों के साथ है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Priyanka Gandhi | Wayanad byelection |
Wayanad Byelection: प्रियंका गांधी ने खड़गे से की मुलाकात, इस दिन करेंगी नामांकन दाखिल
Congress rally in Nainital | cm pushkar singh dhami |
नैनीताल में कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, कुमाऊं कमिश्नरी का किया घेराव
Minister Ganesh Joshi | Trilok Singh Rawat |
तैराकी का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पिता-पुत्र सम्मानित, कैबिनेट मंत्री ने खेल मंत्री से की बात
Congress leader Vikram Singh Negi | cm pushkar singh dhami |
धामी सरकार की गलत नीतियों के कारण केदारनाथ यात्रा हुई प्रभावित : विक्रम सिंह नेगी
Save Ancestral Land Campaign
टिहरी में ग्रामीणों ने की महापंचायत, पैतृक भूमि बचाओ अभियान किया शुरू
haridwar ganga mahotsav | cm pushkar singh dhami |
पहली बार हरिद्वार में होगा गंगा महोत्सव, एमडी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा