श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

भूख हड़ताल पर बैठे हैं केशवगिरी महाराज, धरने पर बैठे लोग कर रहे हैं भजन-कीर्तन

Hunger Strike Over Water Crisis

Hunger Strike Over Water Crisis: यमुनोत्री धाम का अहम मुख्य पड़ाव और यमुना के तट पर बसा उत्तरकाशी जिले का बड़कोट शहर लंबे समय से जलसंकट से जूझ रहा है। नगरीय पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति को लेकर महंत केशवगिरी महाराज 06 जुलाई से भूख हड़ताल पर और नगरवासी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। आंदोलकारियों ने धरनास्थल पर यमुना मां से याचना की। पानी के लिए महिलाएं और पुरुष भजन-कीर्तन करते हुए धामी सरकार से अपनी मांगों को जल्द पूर्ण करने की मांग की।

भारी संख्या में लोग दे रहे धरना

नगर पालिका की कई महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन देते हुए सरकार से पम्पिंग पेयजल योजना के लिए वित्तीय स्वीकृति की मांग की है। आपको बता दें कि पालिकावासी यमुना नदी के तट तिलाड़ी से पेयजल पंपिंग योजना का निर्माण किए जाने की मांग को लेकर 6 जून से क्रमिक धरने पर थे। समस्या का समाधान न होने पर 6 जुलाई से महन्त केशवगिरी जी महाराज भूख हड़ताल और नगरवासी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं।

भूख हड़ताल पर बैठे हैं संत केशव गिरी महाराज

आंदोलनकारियों का कहना है कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों के नगरवासी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। सभी यमुना नदी से 72 करोड़ की पम्पिंग पेयजल योजना की वित्तीय स्वीकृत की मांग करते आ रहे है, आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक स्वीकृति नहीं मिल जाती, हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल में बैठे केशव गिरी महाराज को समर्थन देने पहुंची उपराडी गांव की महिलाएं इस बीच रोते हुए भी नजर आईं।

मसूरी में नए सर्किल रेट के हिसाब से लगेगा भवन कर, ड्रोन के जरिए हो रहा सर्वे


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Priyanka Gandhi | Wayanad byelection |
Wayanad Byelection: प्रियंका गांधी ने खड़गे से की मुलाकात, इस दिन करेंगी नामांकन दाखिल
Congress rally in Nainital | cm pushkar singh dhami |
नैनीताल में कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, कुमाऊं कमिश्नरी का किया घेराव
Minister Ganesh Joshi | Trilok Singh Rawat |
तैराकी का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पिता-पुत्र सम्मानित, कैबिनेट मंत्री ने खेल मंत्री से की बात
Congress leader Vikram Singh Negi | cm pushkar singh dhami |
धामी सरकार की गलत नीतियों के कारण केदारनाथ यात्रा हुई प्रभावित : विक्रम सिंह नेगी
Save Ancestral Land Campaign
टिहरी में ग्रामीणों ने की महापंचायत, पैतृक भूमि बचाओ अभियान किया शुरू
haridwar ganga mahotsav | cm pushkar singh dhami |
पहली बार हरिद्वार में होगा गंगा महोत्सव, एमडी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा