श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कठुआ में हुए आतंकी हमले में टिहरी गढ़वाल के दो जवान शहीद

कठुआ में हुए आतंकी हमले में टिहरी गढ़वाल के दो जवान Adarsh Negi और Vinod Singh शहीद हो गए। यह खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Adarsh Negi Vinod Singh martyred kathua terror attack

Kathua Terror Attack, Adarsh Negi Vinod Singh Bhandari: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में टिहरी निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी, लांस नायक विनोद सिंह भंडारी शहीद हो गए। इस खबर के बाद दोनों के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

2019 में गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे Adarsh Negi

मिली जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय आदर्श नेगी टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर गांव के रहने वाले थे। उनके पिता दलबीर सिंह नेगी गांव में ही खेतीबाड़ी का कार्य करते हैं। बताया जा रहा है कि आदर्श नेगी ने 12वीं तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज पिपलीधार से करने के बाद गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी की परीक्षा पास की थी। वर्ष 2019 में वह गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे।

फरवरी में घर आए थे Adarsh Negi

आदर्श तीन भाई-बहन में सबसे छोटे थे। उनकी बहन की शादी हो चुकी है और भाई चेन्नई में नौकरी करता है। आदर्श नेगी इसी साल फरवरी में अपने ताऊ के लड़के की शादी में घर आए थे। सोमवार देर रात उनके बलिदान होने की खबर परिजनों को दी गई। यह जानकारी मिलते ही उनके घर में मातम छाया हुआ है।

कठुआ आतंकी हमले में उत्तराखंड का लाल शहीद, घर में मचा कोहराम

गढ़वाल राइफल में तैनात थे Vinod Singh

इधर, जाखणीधार ब्लॉक के चौंड- जसपुर निवासी विनोद सिंह (33) भी कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए हैं। ग्राम प्रधान कीर्ति सिंह कुमाई ने बताया कि वीर सिंह भंडारी और शशि देवी के पुत्र 10 वीं गढ़वाल राइफल में तैनात विनोद कुमार सिंह ने देश के लिए कुर्बानी दी है। वर्तमान में उनका परिवार भानियावाल देहरादून में रहते हैं।

2011 में सेना में भर्ती हुए थे Vinod Singh

विनोद सिंह 2011 में सेना में भर्ती हुए थे। वह घर का अकेला बेटा था। विनोद का 4 साल का बेटा और 4 माह के बेटी है। डेढ़ माह पहले ही वह घर आए थे। गांव में यह सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।

कठुआ में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, पांच जवान हुए शहीद


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Priyanka Gandhi | Wayanad byelection |
Wayanad Byelection: प्रियंका गांधी ने खड़गे से की मुलाकात, इस दिन करेंगी नामांकन दाखिल
Congress rally in Nainital | cm pushkar singh dhami |
नैनीताल में कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, कुमाऊं कमिश्नरी का किया घेराव
Minister Ganesh Joshi | Trilok Singh Rawat |
तैराकी का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पिता-पुत्र सम्मानित, कैबिनेट मंत्री ने खेल मंत्री से की बात
Congress leader Vikram Singh Negi | cm pushkar singh dhami |
धामी सरकार की गलत नीतियों के कारण केदारनाथ यात्रा हुई प्रभावित : विक्रम सिंह नेगी
Save Ancestral Land Campaign
टिहरी में ग्रामीणों ने की महापंचायत, पैतृक भूमि बचाओ अभियान किया शुरू
haridwar ganga mahotsav | cm pushkar singh dhami |
पहली बार हरिद्वार में होगा गंगा महोत्सव, एमडी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा