श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पानी की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे महंत केशव गिरी

Mahant Keshav Giri Sat On Hunger Strike

Mahant Keshav Giri Sat On Hunger Strike: यमुनोत्री धाम के नगर पालिका बड़कोट में पिछले एक माह से चल रहा क्रमिक अनशन अब अनिश्चितकालीन अनशन के रूप में बदल गया है। अनिश्चितकालीन अनशन में अब महंत केशव गिरी महाराज ने मोर्चा संभाला है और खुद भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। दरअसल, पिछले 30 दिनों से लगातार बड़कोट शहर के सभी वार्डों में पानी की समस्या और बडकोट में पंपिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति समेत कुल चार बिंदुओं की मांग को लेकर क्रमिक अनशन किया जा रहा था।

आंदोलन के बीच केशव गिरी महाराज ने तीन दिन पहले ही मांग पूरी न होने पर भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान भी कर दिया था। आज प्राचीन चंद्रेश्वर महादेव मंदिर से जन समर्थन के बीच पूरे बाजार में केशव महाराज के साथ बड़ी संख्या में लोग समर्थन देने पहुंचे और पूरे बाजार में जुलूस निकालकर मुख्य चौराहे पर नारेबाजी और प्रदर्शन कर तहसील परिषद में केशव महाराज भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

महंत केशव गिरी महाराज की माने तो उनका कहना है कि जब-जब समाज पर समस्या पैदा हुई है, तब-तब सन्यासी आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि वह भी आम लोगों की प्यास बुझाने और पंपिंग योजना की मांग पूरी कराने को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने प्रशासन पर उन्हें रात 2:00 बजे तक न सोने देने का आरोप भी लगाया है।

खतरे के निशान से ऊपर बह रही अलकनंदा, पांच परिवारों ने छोड़ा घर


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा