श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

UPI के बाद अब ULI, RBI की इस तकनीक से लोन लेना होगा आसान

Unified Lending Interface: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एक नई तकनीक ULI लाने जा रही है, जिससे लोन लेना बिल्कुल आसान हो जाएगा।
rbi governor shaktikanta das uli unified lending interface

Unified Lending Interface ULI: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक अहम फैसला लिया है, जिससे किसानों को लोन के लिए बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्हें घर बैठे ही आसानी से लोन मिल सकेगा।

RBI बहुत जल्द यूनिफाइड लेंडिंग इंटरफेस (ULI) लाने वाला है, जिससे लोन लेने की प्रक्रिया आसान हो जाएगी। सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इसकी जानकारी दी।

ULI से क्या फायदा होगा?

लोगों को लोन अप्रूव कराना हो या लोन लेना हो, बैंक के कई चक्कर काटने पड़ते हैं। ऐसे में काम को आसान और सहज बनाने के लिए ULI की पायलट परियोजना की शुरुआत की गई है। इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

Credit Card की तरह काम करेगा UPI, होंगे ये जबरदस्त फायदे

ULI से कम समय में मिलेगा लोन

ULI की मदद से लोगों को बेहद कम समय और आसानी से लोन मिल सकेगा। उम्मीद है कि जिस तरह से UPI के आने के बाद लोगों ने उसका इस्तेमाल किया है, ठीक वैसे ही ULI भी लोन सेक्टर में क्रांति मचाएगी।

लोन प्रोसेस को आसान बनाता है ULI

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि बैंकिंग सर्विसेज के डिजिटलाइजेशन के सफर को जारी रखते हुए हमने बीते साल ULI का प्रयोग शुरू किया था। यह बिना किसी बाधा के लोन प्रोसेस को आसान बनाता है।

Rule Change: 1 सितंबर से होंगे ये बड़े बदलाव, सरकार देगी बड़ा तोहफा?

किसानों और MSME को मिलेगा फटाफट लोन

शक्तिकांत दास ने कहा कि ULI के लॉन्च होने से किसानों और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रमों (MSME) को फटाफट लोन मिल सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि ULI में अलग-अलग राज्यों के लैंड रिकॉर्ड समेत अन्य डाटा होगा, जिसके जरिए छोटे और ग्रामीण क्षेत्रों में कर्ज लेने वालों के लिए लोन अप्रूवल में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए