श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Somvati Amavasya 2024: गंगा स्नान मात्र से मिलता है 100 अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य

Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या आज है। इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से सैकड़ों अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य मिलता है। देखें यह रिपोर्ट...
somwati amavasya 2024 puja vidhi: सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या आज है। वैसे तो सभी अमावस्या का महत्व है, लेकिन सोमवती अमावस्या व्यक्ति के लिए पुण्यदायी और जीवनदायी है। इस अमावस्या पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है।

गंगा स्नान से दूर होते हैं सभी कष्ट

श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य और मोक्ष की कामना कर रहे हैं। गंगा स्नान करने के लिए यहां पर दूर-दूर से श्रद्धालु आए हैं। मान्यता है कि इस अवसर पर मां गंगा में स्नान करने से सभी कष्ट दूर होते हैं, मनोकामनाएं पूरी होती हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

गंगा स्नान करने से सैकड़ों अश्वमेध यज्ञ के समान मिलता है पुण्य

सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान करने से सैकड़ों अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर पितरों के निमित्त पूजा करने से जीवन में सुख और शांति आती है।

हरिद्वार पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मेला क्षेत्र को जोन और सेक्टर में बांट कर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

भीष्म पितामह ने भी किया था सोमवती अमवास्या का इंतजार

पंडित मनोज त्रिपाठी का कहना है कि वैसे तो सभी अमावस्या पर गंगा स्नान का महत्व है, मगर सोमयुता अर्थात सोमवती अथवा भोमयुता अर्थात भौमवती अमावस्या विशेष पुण्यदायी होती है। महाभारत के युद्ध के दौरान भीष्म पितामह ने अपनी शरशैया पर पड़े रहते हुए इस अमावस्या का इंतजार किया था।

108 बार करें पीपल के वृक्ष की परिक्रमा

पंडित जी के मुताबिक, सोमवती अमावस्या पर गंगा नदी में स्थान करने मात्र से व्यक्ति को अश्वमेघ यज्ञ के समान फल मिलता है। उन्होंने बताया कि आज के दिन अपने पितरों के प्रति तर्पण-श्राद्ध आदि करना, पीपल के वृक्ष की पूजा करना और उसमें अपने पितरों की कामना करते हुए 108 बार परिक्रमा करने और सूत लपेटने से व्यक्ति के जीवन से परेशानियां दूर हो जाती है और उसकी हर मनोकामना पूरी होती है।

व्यक्ति के लिए पुण्यदायी है सोमवती अमावस्या

हरिद्वार आदि तीर्थो में आज के दिन गंगा आदि पवित्र नदियों में स्नान का अत्यधिक महत्व है। आज ब्रह्मकुंड, हर की पैड़ी में स्नान करके कल्पकल्पान्तर तक के पाप नष्ट करके व्यक्ति मोक्ष को प्राप्त कर लेता है। आज जो दान करेंगे, जो पुण्य करेंगे, वो अक्षय है। सोमवती अमावस्या व्यक्ति के लिए पुण्यदायी और जीवनदायी है।

गंगा स्नान से मिलता है मोक्ष

हरिद्वार में आज सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। हर की पैड़ी पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि सोमवती अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने से परिवार में सुख, समृद्धि और शांति आती है। इसके साथ ही सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

ऋषिकेश में अभी नहीं उठा पाएंगे राफ्टिंग का मजा, 15 सितंबर से हो सकती है शुरू


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए