श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सैलानियों के लिए खुली राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला और मोतीचूर रेंज

Rajaji Tiger Reserve चीला रेंज और मोतीचूर रेंज का गेट सैलानियों के लिए खोल दिया गया है। 15 नवंबर को पार्क खुलने के बाद एक बार फिर जंगल सफारी शुरू हो गई है।
Rajaji Tiger Reserve

Rajaji Tiger Reserve: वार्षिक बंदी के बाद आज पर्यटकों के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व खोल दिया गया है। आज से राजाजी की चीला, मोतीचूर, रानीपुर, मोहंड और आशारोड़ी रेंज में वन्यजीवों का दीदार पर्यटक कर सकेंगे।

हर साल गेट 15 नवंबर को खोले जाते हैं ओर 15 जून को बंद किए जाते हैं। टाइगर रिजर्व के चीला गेट पर प्रशासन के अधिकारियों ने पूजा-अर्चना कर पार्क के गेट खोले। 15 नवंबर को पार्क खुलने के बाद एक बार फिर जंगल सफारी शुरू हो गई है।

राजाजी नेशनल पार्क के वार्डन हरीश नेगी ने बताया कि इस बार सफारी को लेकर सभी काफी उत्साहित हैं। हमने जंगल में रास्तों की इस बार काफी अच्छे ढंग से रख रखाव की है। इसी के साथ हमारे द्वारा जो लोग जंगल सफारी के लिए गाड़ियां लेकर जाते हैं, उन्हें भी ट्रेनिंग प्रोवाइड की है।

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस बार भी हमारा सफारी सीजन पहले की अपेक्षा अच्छा चलेगा। आज 15 नवंबर के दिन हमने इसकी शुरुआत की है और यह 15 जून को जाकर समाप्त होगी।

आगे जानकारी देते हुए वार्डन हरीश नेगी ने बताया कि जिप्सी ड्राइवर को इस बार आईडी प्रूफ और ड्रेस भी हमारे द्वारा प्रोवाइड की जाएगी।

पार्क खुलने पर सैलानियों में भी खाता उत्साह देखा जा रहा है। सैलानी राजाजी टाइगर रिजर्व में सफारी के लिए काफी उत्साहित हैं। सैलानियों का कहना है कि राजाजी टाइगर रिजर्व के बारे में काफी सुना है।

रुड़की में भीषण सड़क हादसा, बारातियों से भरी स्कार्पियो पलटी; चार लोगों की मौत


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

accident in mussoorie | car accident in mussoorie |
मसूरी में अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, युवती सहित तीन लोग घायल
asaduddin owaisi | kali sena chief swami anand swaroop | cm pushkar singh dhami |
ओवैसी के 15 मिनट वाले बयान पर साधु-संत नाराज, उन्हीं की भाषा में दिया जवाब
guru nanak jayanti | cm pushkar singh dhami |
धूमधाम से मनाई गई गुरु नानक देव की जयंती, मशहूर इतिहासकार ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
kedarnath byelection 2024 | cm pushkar singh dhami |
कांग्रेस ने दिल्ली केदारनाथ मंदिर मामले को दिया तूल तो तीर्थ पुरोहितों ने दिया जवाब
land mafia eye on dilaram state | mussoorie dilaram state |
भूमाफिया के हौसले बुलंद, दिलाराम स्टेट के गेट पर लगाया ताला, लोगों ने किया हंगामा
kartika purnima ganga snan | ganga snan | har ki pauri |
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, जानिए आज के दिन का महत्व