श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

बैशाखी पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Baisakhi 2024 Haridwar News: बैशाखी के अवसर पर उत्तराखंड के हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
baishakhi 2024 haridwar ganga snan

Baisakhi 2024 In Haridwar: बैशाखी का पर्व धर्म नगरी हरिद्वार में आज पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हर की पैड़ी समेत विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ है। देश भर से आये श्रद्धालुगण गंगा नदी में स्नान कर रहे हैं। वे मां गंगा से प्रार्थना कर रहे हैं कि उनका जीवन शांतिपूर्वक बीते। जिस तरह से ईश्वर द्वारा उन पर कृपा की गयी है, वो आगे भी बनी रहे। धरती मां इसी तरह से फसल प्रदान करती रहें।

बैशाखी क्यों मनाई जाती है?

दरअसल, बैशाखी के अवसर पर गेहूं की फसल तैयार हो जाती है। इस दिन से फसल कटनी शुरू हो जाती है। इसी दिन खालसा पंथ की स्थापना भी की गयी थी। यही वजह है कि यह त्योहार पंजाबी समुदाय में खासा धूमधाम से मनाया जाता है।
बैशाखी पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आये हैं और गंगा नदी में स्नान कर दान, भंडारा आदि कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम किये गए हैं।

बैशाखी पर स्नान करने से मिलता है पुण्य

पंडित मनोज त्रिपाठी का कहना है कि बैशाखी पर पवित्र नदियों में स्नान करने से बड़ा पुण्य प्राप्त होता है। जिन लोगों ने कभी कोई पाप किया हो, उस जल में स्नान करने मात्र से उनके पाप नष्ट होने शुरू हो जाते हैं। पुण्य के प्रभाव से उन्हें जीवन में सफलता मिलती है।

गंगा स्नान कर करें दान

मनोज त्रिपाठी बताते हैं कि बैशाखी पर व्यक्ति को गंगा स्नान करके दान करना चाहिए। अगर आप गंगा तट पर नहीं जा सकते तो अपने स्नान के जल में ही गंगा का ध्यान करके तुलसी पत्र डालकर उसमें स्नान करें। इससे आपको हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड में स्नान करने जैसा फल प्राप्त हो जाएगा। स्नान करने के बाद दान करने से पुण्य लाभ मिलता है।

गंगा में स्नान करने से पूरी होती हैं मनचाही मुरादें

बैशाखी पर हरिद्वार में आकर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का मानना है कि इस अवसर पर गंगा स्नान करने का खासा महत्व है। वे मानते है कि गंगा में स्नान करने से मां गंगा सबका कल्याण करती हैं। मनचाही मुरादें पूरी होती हैं और मोक्ष मिलता है।

बैशाखी पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

पुलिस ने बैशाखी स्नान को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये हैं। बैशाखी का स्नान और वीकेंड होने के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार आने की उम्मीद है, जिसको देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र को 4 सुपर जोन, 16 जोन ओर 38 सेक्टरों में बांटा गया है। सभी में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पीएसी के साथ ट्रैफिक प्लान और डायवर्जन प्लान लागू किये गए हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा