श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कौन हैं उत्तराखंड के पांच सबसे अमीर प्रत्याशी? जानिए यहां


Lok Sabha Elections 2024: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। पांचों लोकसभा सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने धुआंधार प्रचार शुरू कर दिया है। उत्तराखंड के चुनावी समर में कुल 55 प्रत्याशी मैदान में हैं, जो अपने वादों और दावों के साथ पूरा जोर लगाकार एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने वाले हैं। अब आपको बीजेपी और कांग्रेस के 5 सबसे अमीर प्रत्याशियों के बारे में बताते हैं, जो बिना पार्टी फंड के भी दमदार चुनाव प्रचार करने का माद्दा रखते हैं।

ये हैं 5 सबसे अमीर प्रत्याशी

उत्तराखंड की 5 सीटों पर कुल 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। लेकिन, हम अभी बात उन 5 सबसे अमीर प्रत्याशियों की कर रहे हैं। जिनके पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है। इसमें तीन प्रत्याशी बीजेपी के हैं तो वहीं दो कांग्रेस के प्रत्याशी हैं।

इस लिस्ट में पहले नंबर पर राजघराना परिवार से आने वाली दिग्गज नेता और टिहरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह हैं। माला उत्तराखंड की सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत हैं। इनके पास भी करोड़ों रुपये की संपत्ति हैं। तीसरे नंबर पर हरिद्वार लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत हैं। चौथे नंबर पर गढ़वाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल हैं। इनके पास करोड़ों रुपए की चल और अचल संपत्तियां हैं। पांचवें नंबर पर नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट हैं। ये भी करोडों की संपत्ति के मालिक हैं।

ये सभी बीजेपी और कांग्रेस के वो दिग्गज प्रत्याशी हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया है। जिन सीटों पर ये दिग्गज मैदान में उतरे हैं। वे सभी सीटें राज्य की हॉट सीट हैं।

कितनी है कुल संपत्ति

अमीरी में नंबर वन पर बीजेपी प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी हैं। इनके पास 6 करोड़ 96 लाख 26 हजार 415 रुपए की चल संपत्ति और 90 लाख रुपए कीमत की अचल संपत्ति है, जबकि साल 2019 में माला के पास 5 करोड़ 77 लाख 88 हजार 626 रुपए की चल और 90 लाख की अचल संपत्ति थी।

दूसरे नंबर पर हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत हैं। उनके पास 20 लाख 20 हजार 212 की चल संपत्ति और 5 करोड़ 60 लाख 50 हजार रुपए की अचल संपत्ति है। इसके साथ ही वीरेंद्र रावत के पास एक करोड़ रुपए की पुस्तैनी संपत्ति भी है।

तीसरे नंबर पर त्रिवेंद्र सिंह रावत हैं। इनके पास 62 लाख 92 हजार 113 रुपए की चल संपत्ति, एक करोड़ 25 लाख 05 हज़ार 805 रुपए की अचल संपत्ति है। 2 करोड़ 76 लाख 94 हज़ार रुपए की विरासती संपत्ति भी उनके पास है। इसके अलावा त्रिवेंद्र पर 75 लाख का लोन भी है।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, सबसे अधिक अमीर प्रत्याशियों में चौथे पायदान पर हैं। गणेश गोदियाल के पास 31 लाख 62 हजार 567 रुपए की चल और 2 करोड़ 40 लाख 59 हजार 666 की अचल संपत्ति के साथ ही 12,000 की विरासती संपत्ति है।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट संपत्ति के मामले में पांचवे में पायदान पर हैं। अजय भट्ट के पास 98 लाख 05 हज़ार 377 रुपए की चल और 20 लाख रुपए की अचल संपत्ति के साथ 6 लाख 39 हज़ार 800 रुपए की विरासती संपत्ति है।

लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी प्रत्याशी मैदान में उतर गए हैं। साथ ही जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। ऐसे में इन सभी प्रत्याशियों पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। क्योंकि, ये सभी चुनाव को काफी दिलचस्प बनाने वाले हैं। अपने भाषणों के साथ अपनी संपत्ति के दम पर चुनाव में जबरदस्त प्रचार करने वाले हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uttarakhand cm vatsalya yojana
सीएम वात्सल्य योजना में फर्जीवाड़ा, अपात्र और मृतक भी ले रहे हैं लाभ
pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त