श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

आज से शुरू होगा बजट सत्र, राज्य को सशक्त बनाने पर होगा जोर

CM Pushkar Singh Dhami | uttrakhand | budget session | shreshth uttarakhand

उत्तराखंड में आज से बजट सत्र शुरू हो रहा है। बजट सत्र 26 फरवरी से एक मार्च तक चलेगा। बजट सत्र की शुरुआत प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के भाषण से होगी। राज्यपाल द्वारा दिए गए भाषण में साल 2025 तक राज्य को एक सशक्त राज्य बनाने का रोडमैप दिख सकता है। सुबह 11 बजे से विधानसभा में बजट सत्र शुरु होगा। पहले दिन सिर्फ राज्यपाल का अभिभाषण होगा, भाषण के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी। फिर लंच ब्रेक के बाद तीन बजे से फिर से सदन में  कार्यवाही शुरु कर दी जाएगी।

तो वहीं बजट सत्र के लिए पक्ष-विपक्ष के सभी विधायक देहरादून पहुंच गए हैं। पक्ष-विपक्ष के विधायकों के द्वारा करीब 300 से ज्यादा प्रश्न भेजे गए है। तो वहीं रविवार को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में एक मार्च तक सदन संचालित करने के लिए एजेंडा तय किया गया। ये बैठक विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के आवास पर किया गया था। कार्यमंत्रणा समिति की इस बैठक में संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक खजना दास व उमेश शर्मा मौजूद रहे। तो वहीं कार्यमंत्रणा से इस्तीफा दे चुके विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह इस बैठक में शामिल नहीं हुए।

कब क्या होगा

उत्तराखंड में आज से बजट सत्र शुरु हो गया है। प्रदेश सरकार 27 से बजट सदन में पेश करेगी। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में तय किया गया कि बजट 27 को सदन में लाया जाएगा। आज केवल प्रदेश के राज्यपाल का अभिभाषण होगा। फिर 28 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा। 29 फरवरी को विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी, और एक मार्च को बजट पारित किया जाएगा। इस बार प्रदेश के वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सरकार 90 हजार करोड़ रुपये का बजट ला सकती है। इस बार धामी सरकार का फोकस सशक्त उत्तराखंड का संकल्प, महिलाओं, युवाओं के लिए स्वरोजगार, किसानों के कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार नई योजनाओं पर रहेगा।

बैठक की सूचना विपक्ष को नहीं दी गई

तो वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कार्यमंत्रणा समिति की बैठक पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से भी किसी तरह की कोई पहल नहीं की गई और न विधानसभा से बैठक की सूचना हमे दी गई है। बस संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने फोन कर बस इतना कहा कि विपक्ष को कार्यमंत्रणा बैठक में आना चाहिए।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा