श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

गणेश जोशी मामले में त्रिवेन्द्र रावत का बड़ा बयान, सीएम धामी को दिया गीता का ज्ञान

trivendra singh rawat | cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |

Cabinet Minister Ganesh Joshi: आय से अधिक संपत्ति मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के घिरने पर पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने धामी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक बड़ा बयान दिया है। त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने धामी सरकार को गीता का ज्ञान देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार पर हमारी सरकार का जीरो टॉलरेंस का रवैया रहता है, इसलिए धर्म का रास्ता हमें अपनाना चाहिए। कहा कि जिस व्यक्ति पर आरोप लगे हैं, उसकी जांच करवाने के लिए सरकार को अपना पराया देखकर कार्रवाई नहीं करनी चाहिए।

त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि गणेश जोशी पर जो आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगा है, उस पर सरकार को निर्णय लेना है। इस मामले में कैबिनेट विचार करेगी। उन्होंने कहा कि अपना पराया छोड़कर और न्याय के रास्ते को अपनाते है, वही वह धर्म है। उन्होंने कहा कि अगर हम वास्तव में चाहते हैं कि धर्म का राज्य हो तो उसके लिए जरूरी है कि हमारा आचरण धर्मानुसार होना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों में विजिलेंस ने मुकदमे की अनुमति के लिए सरकार से अनुरोध किया है। विशेष न्यायाधीश ने 8 अक्टूबर तक धामी कैबिनेट से इस मामले में निर्णय लेने को कहा है। मामले की सुनवाई 19 अक्टूबर को होगी। गणेश जोशी आय से अधिक संपत्ति के आरोपों में घिरे हुए हैं और आने वाले 40 दिन उनके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरे, सुनवाई 19 अक्टूबर को

धामी कैबिनेट को 8 अक्टूबर तक यह निर्णय लेना है कि मंत्री गणेश जोशी पर मुकदमा चलाया जाए या नहीं। यह मामला विजिलेंस ने 8 जुलाई 2024 को मंत्री परिषद को भेजा था और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार तीन महीने की अवधि में स्वीकृति का निर्णय लेना आवश्यक है। विजिलेंस कोर्ट ने कहा है कि कैबिनेट के निर्णय से अदालत को सूचित किया जाना चाहिए। वहीं, अब इस मामले को लेकर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने आ गई है।

यह भी पढ़ें : सीएम धामी ने पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन