श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सरकारी अस्पताल में सस्ता हुआ इलाज, मरीजों को मिली बड़ी राहत

treatment cheap in government hospital | roorkee civil hospital |

Treatment Cheap in Government Hospital: उत्तराखंड सरकार ने सरकारी अस्पतालों में उपचार सस्ता कर दिया है। स्वास्थ्य शुल्क की दरों में 30 से 50 प्रतिशत की कमी की गई है। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिली है। सरकारी अस्पतालों में होने वाली जांच की दरें काफी बढ़ गई थीं। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कुछ जांचे तो ऐसी थीं, जिनकी दर सरकारी और प्राइवेट में लगभग बराबर हो गई थीं।

स्वास्थ्य सेवाओं के शुल्क अधिक होने से गरीब मरीजों को सरकारी अस्पताल में उपचार कराना मुश्किल हो रहा था। इसके चलते उत्तराखंड सरकार ने सरकारी अस्पताल उपचार सस्ता कर दिया है। सिविल अस्पताल रुड़की में जो पर्चा 28 रुपये का बन रहा था, वह अब 20 रुपये का बनेगा। इसी तरह से चेस्ट एक्स-रे जो 215 का होता था, वह अब 60 का हो गया है। अल्ट्रासाउंड 570 का था, वह अब 323 का हो गया है। बेड चार्ज 57 रुपये था, अब 25 रुपये कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : सिमली अस्पताल को बेस अस्पताल बनाने की मांग, लोगों ने निकाली जनाक्रोश रैली

प्राइवेट वार्ड का चार्ज 387 रुपये प्रतिदिन था, लेकिन यह अब 300 रुपये कर दिया गया है। इमरजेंसी भर्ती चार्ज 145 से घटाकर 50 कर दिया गया है। इसी तरह से अस्पताल में मिलने वाली सभी स्वास्थ्य सेवाओं के शुल्क में 30 से 50 प्रतिशत की कमी कर दी गई है। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिली है। मरीज इसके लिए उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त कर रहे हैं। रुड़की सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय कंसल ने बताया कि शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य सेवाओं के शुल्क की दरों में कमी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : धार्मिक संगठन ने दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने वाले सुरेंद्र रौतेला के खिलाफ दी तहरीर


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन