श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

‘हे गंगा मईया अब गर्मी से दिलाओ राहत’, तीर्थ पुरोहितों ने किया जप-तप

पूरे देश में गर्मी सबाब पर है। तापमान बढ़ने से साथ ही आमजन का भीषण गर्मी से बुरा हाल है। हरिद्वार में तीर्थ पुरोहितों ने मां गंगा में खड़े होकर गर्मी से राहत दिलाने को लेकर मां गंगा की पूजा की है।
Priests Prayed to Maa Ganga

Priests Prayed to Maa Ganga: पूरे देश में गर्मी सबाब पर है। तापमान बढ़ने से साथ ही आमजन का भीषण गर्मी से बुरा हाल है। जहां एक ओर लोग गर्मी से राहत पाने के लिए गंगा स्नान कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मां गंगा से इस तपती गर्मी से राहत दिलाने की गुहार भी लगानी शुरू हो गई है। आज हरिद्वार के रामघाट पर तीर्थ पुरोहितों ने मां गंगा में खड़े होकर जपतप किया और मां गंगा से इस तपती गर्मी से राहत देने की मांग की। इतना ही नहीं मां गंगा से उन्होंने देशभर में आग के कारण हो रहे हादसों पर रोक लगाने की अरदास भी लगाई।

आपको बता दें, सुबह से लेकर शाम तक हरिद्वार के हर की पौड़ी से लेकर सभी गंगा घाटों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से आने वाले यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोग गंगा घाटों पर डेरा जमाए हुए है और स्नान कर गर्मी से राहत पा रहे हैं। तीर्थ पुरोहितों ने बताया कि इस समय 9 दिन का नौतपा चल रहा है और जपतप करके उन्होंने मां गंगा से भगवान सूर्य को शांत कर गर्मी से राहत दिलाने की मांग की है।

सिर्फ एक घंटे बंद रहता है केदारनाथ मंदिर, जानिए कब होगी विशेष पूजा

तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने कहा कि आज गर्मी से पूरा देश परेशान है। आमजन पर भी इसका असर पड़ा है, इतना ही नहीं लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि आज तीर्थ पुरोहितों द्वारा मां गंगा के सानिध्य में भगवान सूर्यनारायण से प्रार्थना की गई है कि वह अपने ताप को कम करें और आम जनता को राहत दें।

आज तीर्थ पुरोहितों ने मां गंगा में खड़े होकर माला जपते हुए मां गंगा से प्रार्थना की है कि है कि मां गंगा जिस तरह से आप लोगों को इस भीषण गर्मी में राहत देने का कार्य कर रही है, इसी तरह भगवान सूर्य की भी प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान भास्कर अपने ताप को कम करें और आमजन को राहत दें।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा