श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कांवड़ मेला समाप्त, अधिकारियों ने की भगवान शिव और मां गंगा की पूजा

kanwar mela 2024 | kanwar mela ends | daksha prajapati mandir | kanwar yatra 2024 |

Kanwar Mela 2024 : हरिद्वार में कांवड़ मेला निर्विघ्न और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मेला संपन्न होने पर हरिद्वार के डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने हर की पौड़ी पर गंगा पूजन किया और गंगाजल भरकर दक्ष प्रजापति मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। दोनों अधिकारियों ने मेला संपन्न होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार की जनता, कांवड़ियों और कांवड़ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया। कांवड मेले में अब तक चार करोड़ से अधिक कांवड़िए गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचे।

कांवड़ मेला 2024 के दक्ष महादेव मंदिर में जल चढ़ाने के साथ ही आधिकारिक रूप से सकुशल संपन्न होने पर डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल हर की पौड़ी से पवित्र गंगाजल लेकर कनखल स्थित दक्ष प्रजापति मंदिर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने जलाभिषेक करते हुए सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। अधिकाररियों ने मेले के दौरान जनपद में सभी तरह से सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए भोले बाबा को नमन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें : UGC NET 2024 परीक्षा का शेड्यूल जारी, वेबसाइट पर मिलेगी परीक्षा केंद्रों की जानकारी

हरिद्वार के एसएसपी परमेंद्र डोबाल ने कहा कि पुलिस के लिए कांवड़ मेला कुशलतापूर्वक संपन्न कराना शुरू से ही बहुत बड़ा टास्क रहता है। उन्होंने कहा कि इस बार कांवड़ मेला पहले की अपेक्षा ज्यादा चैलेंजिंग रहा, लेकिन पुलिस ने अपना कार्य बखूबी किया और आम जनता को भी कोई दिक्कत आने नहीं दी। इस बार कई ट्रैफिक प्लान तैयार किए गए थे, जोकि सफल रहे। इसी के साथ उन्होंने कहा कि इस बार के कांवड़ मेले से सीख लेकर अगले कांवड़ मेले के लिए तैयारी की जाएगी, जिसमें पार्किंग ओर लिंक रोड पर कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में नए अधिवक्ताओं के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक, क्या है वजह?


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए