श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

‘मोदी ने समान नागरिक संहिता का संकल्प लिया है…’, मंडी में बोले प्रधानमंत्री

PM Modi Mandi Rally: पीएम मोदी ने आज मंडी में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला।
pm modi mandi rally speech

PM Modi Mandi Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई और 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के छठे और सातवें चरण से पहले आज हिमाचल प्रदेश में दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल को बर्बादी के रास्ते पर ले जा रही है। इसलिए इसे रोकना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल को कांग्रेस के शिकंजे से निकालने के लिए मुझे आपका साथ चाहिए। मैं हिमाचल की जनता से आग्रह करूंगा कि यहां विधानसभा उप-चुनाव में भी सभी 6 सीटें भाजपा को जिताएं।

‘दलाई लामा का नाम लेने से डरती थी कांग्रेस’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हिमाचल में बौद्ध धर्म के महत्वपूर्ण स्थान हैं। कांग्रेस की सरकार तो इतनी डरपोक थी कि दलाई लामा का नाम लेने से भी डरती थी। मेरी तो दलाई लामा से अक्सर बात होती है। वो हमारी समृद्ध विरासत के प्रणेता हैं। भारत, बुद्ध का देश है… और मोदी सरकार ने ज़ोर शोर से अपनी इस विरासत का प्रचार प्रसार किया है।

‘कांग्रेस 20वीं सदी की तरफ जा रही है’

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस, 21वीं सदी में आ ही नहीं पाई। लोग आगे बढ़ते हैं, कांग्रेस उल्टा चलती है। ये 20वीं सदी की तरफ जा रही है। कांग्रेस का शाही परिवार घोर बेटी-विरोधी है, कांग्रेस महिला विरोधी है।

‘कांग्रेस ने UCC का किया विरोध’

प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी ने समान नागरिक संहिता (UCC) का संकल्प लिया है। भारत का नागरिक भले ही वो हिंदू हो, मुस्लिम हो, सिख हो, ईसाई हो, बौद्ध हों, उनके लिए एक समान नागरिक कानून होने चाहिए, लेकिन कांग्रेस समान नागरिक संहिता का विरोध कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुस्लिम पर्सनल लॉ के बहाने शरिया को समर्थन देती है।

‘रिवर्स गियर में चल रही कांग्रेस’

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपने दशकों तक कांग्रेस का शासन देखा है। कांग्रेस को ऐसा भारत पसंद है जहां गरीबी हो, संकट हो, नागरिक समस्याओं से घिरे हों। इसलिए वो देश में पुराने हालात वापस लाना चाहती है। वो देश के विकास में रिवर्स गीयर लगाना चाहती है। इसलिए कांग्रेस कह रही है कि अगर हम सत्ता में आएंगे तो 370 वापस लाएंगे, CAA को खत्म करेंगे। कांग्रेस के साथी तो कह रहे हैं कि हम देश के परमाणु हथियार खत्म कर देंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि 2024 के इस चुनाव में 5 चरणों के चुनाव हो चुके हैं। इन पांच चरणों में BJP-NDA को बहुमत से ज्यादा सीटें मिल चुकी हैं। अब इसमें हिमाचल की चार सीटें जुड़ जाएंगी… तो सोने पर सुहागा हो जाएगा। मैं देख रहा हूं कि हिमाचल फिर एक बार 4-0 से हैट्रिक बनाने जा रहा है। देश लगातार तीसरी बार कांग्रेस को रिजेक्ट करने जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पालमपुर यहां से ज्यादा दूर नहीं है। मैं आज याद दिलाना चाहता हूं कि पालमपुर में भाजपा की कार्यसमिति की बैठक थी, उसमें जो निर्णय हुआ था, उससे एक इतिहास रचा गया था। इसी अधिवेशन में भाजपा ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था। यानी हिमाचल राम मंदिर के निर्माण की संकल्प भूमि है।

हिमाचल में 1 जून को डाले जाएंगे वोट

हिमाचल में सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को वोट डाले जाएंगे। इसी चरण में छह विधानसभा उपचुनाव भी होने हैं। भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने में जुटे हुए हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीटें हैं- हमीरपुर, मंडी, शिमला और कांगड़ा। पिछली बार 2019 में बीजेपी ने क्लीन स्वीप करते हुए सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी।

सिरमौर और मंडी में रैली को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आज सुबह सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के चौगान मैदान में भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के समर्थन में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह अभिनेत्री कंगना रनौत के समर्थन में मंडी के पड्डल मैदान में एक और रैली को संबोधित किया। सुरेश कश्यप को मुख्य चुनौती कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी से मिल रही है, जबकि कंगना का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह से है।

हिमाचल की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी बीजेपी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल का कहना है कि राज्य के लोगों में उत्साह है। वे पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि लोग सुबह से ही रैली मैदान में इकट्ठा होने लगे हैं। पार्टी हिमाचल प्रदेश में सभी चार संसदीय और छह विधानसभा उपचुनाव जीतने जा रही है।

‘पीएम मोदी को सुनने के लिए बेताब है हिमाचल की जनता’

बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग और पूरे भारत के लोग नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में चुनना चाहते हैं। बिंदल ने कहा कि हिमाचल की जनता पीएम मोदी को सुनने का बेसब्री से इंतजार कर रही है। यहां के लोग मोदी सरकार की विकासात्मक नीतियों के लिए वोट करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को BJP ने पार्टी से निकाला, जानिए वजह

पंजाब में दो रैलियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी आज दोपहर पंजाब में गुरदासपुर और जालंधर में दो चुनावी रैलियों को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने मंगलवार को पटियाला में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की जमकर आलोचना की थी। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अगर वह 1971 में बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के समय देश के पीएम होते तो पाकिस्तानी सैनिकों की रिहाई के बदले में करतारपुर साहिब को पाकिस्तान से वापस ले लेते।

पंजाब में 1 जून को होगा मतदान

पंजाब में 13 सीटों के लिए मतदान एक ही चरण में 1 जून को मतदान होगा। इन सीटों में गुरुदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, नंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर और पटियाला सीट शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:

जब CID के दो सिपाहियों ने गिरा दी थी केंद्र सरकार, पढ़ें दिलचस्प किस्सा


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए