श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

रुड़की में पांच दिवसीय श्री खाटू श्याम महोत्सव, देश के नामी कलाकार देंगे प्रस्तुति

shri khatu shyam mahotsav | khatu shyam mahotsav in uttarakhand |

Khatu Shyam Festival in Roorkee: रुड़की में श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा पांच दिवसीय श्री खाटू श्याम महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें पहली बार श्री खाटू श्याम कथा का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य निशान यात्रा के साथ होगी। साथ ही अंतिम दिन विशाल भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के कई प्रमुख कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

निजी होटल में मंडल पदाधिकारियों ने बुधवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इसमें मंडल के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक राकेश अग्रवाल ने बताया कि श्री खाटू श्याम का पांच दिवसीय वार्षिक भजनोत्सव 19 सितंबर से भव्य निशान यात्रा से शुरू होगा। इस यात्रा में श्याम भक्त 2100 श्याम ध्वजों के साथ शामिल होंगे। कई बैंडबाजों के साथ निकाली जाने वाली निशान यात्रा दुर्गा चौक धर्मशाला से शुरू होगी और पूरे शहर में भ्रमण करते हुए वापस वहीं संपन्न होगी। उसी दिन शाम को दुर्गा चौक पर भजन संध्या होगी।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का इंतजार खत्म, 4855 पदों पर होने जा रही भर्ती

राकेश अग्रवाल ने बताया कि 20 सितंबर को सुबह अग्रवाल धर्मशाला में श्याम नाम की मेंहदी लगाई जाएगी। इसके बाद 20 से 22 सितंबर तक वृंदावन से आए सत्यकृष्ण महाराज के श्रीमुख से श्री श्याम कथा सुनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में पहली बार श्री खाटू श्याम की कथा का आयोजन किया जा रहा है। मंडल संरक्षक पूजा गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के अंतिम दिन 23 सितंबर को बाबा का भव्य दरबार सजेगा। श्रृंगार कशिश पाहवा द्वारा किया जाएगा। साथ ही इस भजन संध्या में स्वर कोकिला भजन गायिका उमा लहरी, कुमार गौरव और निखिल अग्रवाल भजनों की प्रस्तुति देंगे।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में 9 नवंबर से पहले अस्तित्व में आ जाएगा सख्त भू कानून


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा