श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कांवड़िए की बाइक बनी आग का गोला, हरियाणा से जा रहा था नीलकंठ

fire in kanwariya bike | uttarakhand kanwariya bike fire | kanwar yatra 2024 |

Fire in Kanwariya Bike : ऋषिकेश में चंद्रभागा पुल के पास सोमवार को हरियाणा के रोहतक से नीलकंठ जा रहे कांवड़िया की चलती बाइक में अचानक आग लग गई। आग लगने से कांवड़ियों के बीच हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल पानी डालकर बाइक में लगी आग को काबू पाया गया।

चंद्रभागा पुल के निकट कांवड़िया की चलती बाइक में आग लगने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि बाइक जल रही है। इस दौरान बाइक से उठती आग की लपटों को देखकर कांवड़ियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने किसी तरह कांवड़ियों को किनारे कर नीलकंठ की ओर रवाना किया। स्थानीय लोगों की मदद से बाइक में लगी आग को पानी डालकर बुझाया।

यह भी पढ़ें : मां के लिए श्रवण कुमार बने बदायूं के दो भाई, पालकी में बैठाकर करा रहे चारधाम यात्रा

एसएसआई उत्तम रमोला ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से बाइक में आग लगने की संभावना लग रही है। बाइक सवार की पहचान अजय कुमार निवासी रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है। उसने त्वरित मदद मिलने पर पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें : गंगोत्री से लौट रहे कांवड़िए रास्ते में फंसे, एसडीआरएफ ने निकाला

मसूरी बार्लोगंज में पेड़ गिरने से मार्ग बंद

मसूरी बार्लोगंज में जेपी होटल के पास एक बड़ा पेड़ गिरने से मार्ग बाधित हो गया, जिससे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पेड़ गिरने की सूचना पर मसूरी फायर सर्विस और पुलिस मौके पर पहुंची। फायर सर्विस के जवानों ने पेड़ को काटकर अलग कर यातायात खोला। स्थानीय लोगों ने बताया कि जेपी होटल के पास आचानक से एक बडा पेड़ गिर गया, जिससे मार्ग बंद हो गया। उन्होंने कहा कि मसूरी में कई ऐसे पेड़ हैं, जो गिरने की स्थिति में हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि जो पेड़ गिरने की स्थिति में हैं, उनको चिह्नित कर हटाया जाए। कहा कि अभी हाल में मसूरी मार्ग में दो बड़े पेड़ एक गेस्ट हाउस के ऊपर गिर गए थे, जिससे गेस्ट हाउस को काफी नुकसान हुआ था। वहीं, एक बाइक पेड़ की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई थी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा