श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

तैराकी का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पिता-पुत्र सम्मानित, कैबिनेट मंत्री ने खेल मंत्री से की बात

Minister Ganesh Joshi | Trilok Singh Rawat |

Cabinet Minister Ganesh Joshi: मसूरी में मसूरी प्रतापनगर जनकल्याण समिति द्वारा टिहरी झील में तैराकी का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पिता पुत्रों के सम्मान में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनपद के प्रतापनगर के मोटणा निवासी प्रताप नगर भाजपा के मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत और उनके दोनों बेटों ऋषभ रावत और पारष रावत को सम्मानित किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने खेल मंत्री से फोन पर वार्ता कर तैराकी में कीर्तिमान बनाने वाले पिता-पुत्रों को उत्तराखंड स्थापना दिवस पर राज्य सरकार द्वारा सम्मानित करने के साथ उनको प्रोत्साहन देने की बात कही। कैबिनेट मंत्री ने साहसिक कार्य के लिए पिता और दोनों पुत्रों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बिना लाइफ जैकेट के पिता-पुत्रों ने पानी में करीब 9 घंटे में यह यात्रा पूरी कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए प्रदेश सरकार राज्य को एक पर्यटन हब के रूप में विकसित कर रही है। कहा कि टिहरी के आस-पास के क्षेत्र को भी पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा का प्रत्याशी भारी मतों से जीतने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ में 2013 में भारी आपदा के बाद राहत का बडा पैकेज दिया।

जुलाई में केदारनाथ में हुए नुकसान के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 10 करोड़ रुपये का राहत पैकेज दिया है। इससे 5 हजार 600 लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग मात्र दावे करते हैं और भाजपा के कार्यकर्ता धरातल पर काम करते हैं। कहा कि बीजेपी केदारनाथ के उपचुनाव में भारी मतों से जीतेगी।   

यह भी पढ़ें : 38वें नेशनल गेम्स से पहले प्रशांत आर्य बने खेल निदेशक, मिली बड़ी जिम्मेदारी

गौरतलब है कि उत्तराखंड की टिहरी झील में बिना लाइफ जैकेट के त्रिलोक रावत (52) और उनके दोनों बेटों ऋषभ (23) और पारष (18) ने इतिहास रच दिया है। प्रतापनगर के मोटणा निवासी त्रिलोक सिंह रावत ने अपने बेटों के साथ कोटी कॉलोनी से छाम तक करीब 18 किमी तैराकी कर रिकॉर्ड बनाया है।

यह भी पढ़ें : टिहरी में ग्रामीणों ने की महापंचायत, पैतृक भूमि बचाओ अभियान किया शुरू


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Priyanka Gandhi | Wayanad byelection |
Wayanad Byelection: प्रियंका गांधी ने खड़गे से की मुलाकात, इस दिन करेंगी नामांकन दाखिल
Congress rally in Nainital | cm pushkar singh dhami |
नैनीताल में कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, कुमाऊं कमिश्नरी का किया घेराव
Minister Ganesh Joshi | Trilok Singh Rawat |
तैराकी का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पिता-पुत्र सम्मानित, कैबिनेट मंत्री ने खेल मंत्री से की बात
Congress leader Vikram Singh Negi | cm pushkar singh dhami |
धामी सरकार की गलत नीतियों के कारण केदारनाथ यात्रा हुई प्रभावित : विक्रम सिंह नेगी
Save Ancestral Land Campaign
टिहरी में ग्रामीणों ने की महापंचायत, पैतृक भूमि बचाओ अभियान किया शुरू
haridwar ganga mahotsav | cm pushkar singh dhami |
पहली बार हरिद्वार में होगा गंगा महोत्सव, एमडी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा