श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

केजरीवाल के निशाने पर हमेशा रहे बड़े नेता, जानिए राजनीति सफर

Arvind Kejriwal | Delhi CM | AAP Party | BJP |

Arvind Kejriwal : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। कथित शराब घोटाला मामले में देश के सबसे बड़ी अदालत ने उन्हें 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी है। बता दें, कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में 21 मार्च को केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया था। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए किस तरह की रणनीति अपनाती है।

SC से मिली अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत

अक्सर बीजेपी पर आक्रामक रुख रखने वाले केजरीवाल (Arvind Kejriwal) जेल से बाहर आने के बाद भारतीय जनता पार्टी पर किस तरह निशाना साधने वाले हैं। हालांकि, दिल्ली लोकसभा चुनाव सीट पर अब तक एक बार भी ‘आप’ को जीत हासिल नहीं हुई है। मगर पार्टी चुनाव प्रचार में किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ती हैं।

शीला दीक्षित को दी मात, CM बने केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्हें अक्सर बीजेपी पर निशाना साधते हुए देखा जाता है। केजरीवाल के राजनीति सफर की बात करें तो उन्होंने साल 2012 में आम आदमी पार्टी (आप) का गठन किया था। इसके बाद साल 2013 में उन्होंने शीला दीक्षित के खिलाफ दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ा, जिसमें उन्होंने 25 हजार से अधिक वोटों से शीला दीक्षित को मात दी और दिल्ली में अपनी सरकार बनाई।

मोदी के खिलाफ लड़ा था 2014 का लोकसभा चुनाव

हालांकि, सीएम बनने के 49 दिन बाद ही केजरीवाल को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। अक्सर अपने भाषणों में बीजेपी का जिक्र करते नजर आने वाले अरविंद केजरीवाल ने वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ साल 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। नरेंद्र मोदी ने उन्हें 2.7 लाख वोटों से उन्हें मात दी थी।

यह भी पढ़ें- Loksabha Election में जमानत को भुनाएंगे केजरीवाल, BJP होगी निशाने पर

मोदी के खिलाफ अक्सर बिगड़े केजरीवाल के बोल

इसके बाद फिर केजरीवाल ने 2015 विधानसभा चुनाव लड़ा और दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में 67 पर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। गौरतलब है कि अक्सर केजरीवाल को प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए देखा गया है। ऐसे में अब जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल मोदी और बीजेपी के खिलाफ कैसा रुख अपनाते हैं, इसका हर किसी को इंतजार है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा