श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कांग्रेस नेताओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ किया प्रदर्शन, गांधी चौक पर रखा मौन व्रत

cabinet minister ganesh joshi | congress protest against ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |

Cabinet minister Ganesh Joshi: मसूरी में शहर कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर आए से अधिक संपत्ति के आरोप को लेकर विरोध जताया। सीएम धामी द्वारा कार्रवाई किए जाने को लेकर निर्देश न देने और कांग्रेस प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली के खिलाफ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा अभ्रद टिप्पणी करने पर मसूरी के गांधी चौक पर मौन व्रत रखा।

मसूरी में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली के नेतृत्व में गांधी चौक पर एकत्रित हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ मौन व्रत रखकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली और मसूरी शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि मसूरी विधायक कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भ्रष्टाचार में बुरी तरीके से लिप्त हैं। आय से ज्यादा संपत्ति पर उनके खिलाफ आरोप साबित हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि बिजलेंस ने मुख्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर कार्रवाई करने के लिए अनुमति मांगी, लेकिन मुख्यमंत्री अनुमति नहीं दे रहे हैं। कहा कि ऐसा लग रहा है कि मुख्यमंत्री धामी और पूरी भाजपा सरकार कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ भ्रष्टाचार में लिप्त है। गणेश जोशी को बचाने का प्रयास कर रही है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को नैतिकता के आधार पर अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा मसूरी और आसपास के क्षेत्र में विकास किए जाने को लेकर मसूरी की जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। धरातल पर मसूरी का विकास नहीं हो पाया है। आज मसूरी की सड़कों का बुरा हाल है। मसूरी में कोई भी नया पर्यटन स्थल विकसित नहीं हो पाया है। मसूरी में सीवरेज परियोजना पूरी तरीके से फेल हो गई है और लोग परेशान हैं।

यह भी पढ़ें : भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोल- जल्द सलाखों के पीछे होगा महिला रेप का आरोपी मुकेश बोरा

प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से मसूरी लगातार पिछड़ रहा है, लेकिन इसको लेकर न तो कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को और न ही प्रदेश सरकार को चिंता है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री द्वारा गणेश जोशी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति को लेकर बिजलेंस को कार्रवाई की अनुमति नहीं देते तो वह अपने आंदोलन को उग्र करेंगे। कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली के स्तर को अपने बराबर नहीं बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी अभद्र टिप्पणी कर गणेश जोशी यह साबित करना चाह रहे हैं कि वह भ्रष्टाचार में कितने लिप्त हैं।

यह भी पढ़ें : दंगाइयों और विधायकों के वेतन भत्ते से जुड़े विधेयक को राज्यपाल ने दी मंजूरी


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

newborn body found in drain in roorkee | newborn body found in drain |
रुड़की में इंसानियत फिर हुई शर्मसार, नवजात का नाले में बहता मिला शव
formers protest in roorkee | bku tikait protest against vehicles challan |
भाकियू टिकैत ने वाहनों के चालान को लेकर किया प्रदर्शन, मांगें नहीं मानी तो सीएम से मिलेंगे
cabinet minister ganesh joshi | congress protest against ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कांग्रेस नेताओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ किया प्रदर्शन, गांधी चौक पर रखा मौन व्रत
woman rape accused mukesh bora | bjp leader mahendra bhatt visit |
भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोल- जल्द सलाखों के पीछे होगा महिला रेप का आरोपी मुकेश बोरा
delhi cm atishi marlena | delhi new cm |
दिल्ली की सबसे युवा सीएम के रूप में आतिशी ने ली शपथ, तीसरी महिला सीएम
himanchal pradesh cm sukhvinder singh sukhu | himanchal pradesh cm |
हिमाचल के CM सुक्खू की हालत बिगड़ी, जम्मू-कश्मीर का चुनावी दौरा रद्द