श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

IND vs IRE Hockey: हरमनप्रीत का कमाल, हॉकी में आयरलैंड को दी पटखनी

IND vs IRE Hockey

Paris Olympic 2024, IND vs IRE Hockey: खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंपिक का आज चौथा दिन है। भारतीय ख‍िलाड़ी आज शूटिंग, बॉक्स‍िंग, बैडम‍िंटन, हॉकी जैसे मुकाबलों में दम दिखाएंगे। भारत ने इस ओलंपिक में अब तक दो कांस्य पदक जीत चुका हैं। पेरिस ओलंपिक में हॉकी मुकाबले में भारत का मुकाबला आज आयरलैंड से हुआ। भारत ने इस मैच में आयरलैंड को 2-0 से हरा दिया। भारतीय टीम अभी तक ग्रुप में अजेय चल रही है। उसने पहले मैच में न्यूजीलैंड को हराया था, जबकि 2016 रियो ओलंपिक की चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था।

भारतीय हॉकी टीम ने इस मैच के 11वें मिनट में आयरलैंड के खिलाफ पहला गोल किया। यह गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए दागा। कप्तान हरमनप्रीत सिंह का जलवा इस मैच में जमकर देखने को मिल रहा है। दूसरे क्वार्टर में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरा गोल भी किया। दूसरा गोल 19वें म‍िनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए ही आया।

भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे और टीम को बढ़त दिलाई जो अंत तक बरकरार रही। इसी जीत के साथ भारत ने ग्रुप-बी में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

मनु भाकर ने भारत को दिलाया एक और पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए