श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Lok Sabha Election 2024 Phase 7: 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग जारी

Lok Sabha Election 2024 phase 7 Polling : लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में आज 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस चरण में पीएम मोदी, मनीष तिवारी, रविकिशन और कंगना रनौत समेत कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
Lok Sabha Election 2024 phase 7 Polling: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में 57 सीटों पर वोटिंग जारी

Lok Sabha Election 2024 Phase 7th Polling: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में आज 7 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की कुल 57 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में 10 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं में 5.24 करोड़ पुरुष. 4.82 करोड़ महिला और 3574 थर्ड जेंडर शामिल हैं। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा नेता कंगना रनौत, रवि किशन, रविशंकर प्रसाद, अनुराग ठाकुर, निशिकांत दुबे, रवनीत सिंह बिट्टू, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी, चरणजीत सिंह चन्नी, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और राजद नेता मीसा भारती की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

आज किन राज्यों में डाले जा रहे वोट?

जिन राज्यों में आज वोट डाले जा रहे हैं, उनमें पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3, ओडिशा की 6, पंजाब की 13 और उत्तर प्रदेश की 13 सीटें शामिल है। इसके अलावा, केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ की सीट पर भी मतदान हो रहा है। आज ओडिशा की शेष बची 42 विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान हो रहा है।

कन्याकुमारी में विवेकानंद की प्रतिमा के सामने PM Modi ने लगाया ध्यान

पीएम मोदी ने की वोट डालने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आज 2024 के लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण है। मुझे उम्मीद है कि युवा और महिला मतदाता रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आइए हम सब मिलकर अपने लोकतंत्र को और अधिक जीवंत और सहभागी बनाएं।

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) की शुरुआत कब हुई?

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 की शुरुआत 19 अप्रैल से हुई थी। पहले चरण में 19 अप्रैल, दूसरे चरण में 26 अप्रैल, तीसरे चरण में 7 मई, चौथे चरण में 13 मई, पांचवें चरण में 20 मई और छठे चरण में 25 मई को वोट डाले गए। इस दौरान आंध्र प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी हुए हैं। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

कैंची धाम मेले की तैयारी में जुटा हल्द्वानी प्रशासन, मंदिर तक चलेगी शटल सेवा


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा