श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

धनंजय सिंह की पत्नी का टिकट कटा, अब इन्हें BSP ने जौनपुर से बनाया प्रत्याशी

Loksabha Election 2024| Jaunpur | Shreekala | Dhanjay Singh

Loksabha Election 2024: बसपा ने पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्‌डी का जौनपुर सीट से टिकट काट दिया है। मायावती ने आखिरी वक्त पर उनका टिकट काट दिया है। इस सीट पर नामांकन की अंतिम तिथि आज है। पार्टी ने निवर्तमान सांसद श्याम सिंह यादव को टिकट दिया है।। श्याम सिंह आज नामांकन के लिए पर्चा भरेंगे। जौनपुर में छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होगी। इस चरण में पूर्वांचल की लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में मतदान होगा। 

श्रीकला रेड्‌डी को 16 अप्रैल को जौनपुर से टिकट दिया था। उन्होंने 1 मई को नामांकन भी कर दिया था। उनके पति धनंजय सिंह उसी दिन जमानत पर बरेली जेल से रिहा हुए थे। श्रीकला को टिकट मिलने के बाद भाजपा के मंत्री कृपाशंकर सिंह को जौनपुर से मैदान में उतारा गया है। बसपा की ओर से जिला अध्यक्ष संग्राम भारती ने श्रीकला रेड्‌डी का टिकट काटे जाने की जानकारी दी है।

पिछले महीने 6 अप्रैल को अपहरण से जुड़े मामले में धनंजय सिंह को 7 साल की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद श्रीकला को चुनावी मैदान में उतारे जाने का फैसला किया गया था। नामांकन के बाद श्रीकला ने मीडिया से बातचीत में कहा था,’आज हमारे पति धनंजय सिंह जेल से बाहर आए हैं। आज अच्छा दिन है। पति ने कहा, जाकर नामांकन कर दो। हमारी जीत पक्की है।’ वर्तमान समय में श्रीकला जिला पंचायत अध्यक्ष का पद संभाल रही हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा