श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

विनेश को सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं, आज आएगा फैसला

Vinesh Phogat को पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं, इस पर अब 16 अगस्त को फैसला सुनाया जाएगा।

Vinesh Phogat: भारत की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने खेल पंचाट यानी कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट्स (CAS) के सामने खुद को रजत पदक देने की अपील की है। उनको मेडल मिलेगा या नहीं, इसपर आज यानी गुरुवार को फैसला आएगा। बुधवार को भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 में वजन ज्यादा होने के कारण डिसक्वालिफाई कर दिया गया था।

आज सुबह 11:30 बजे आएगा फैसला

CAS ने अपना अंतिम फैसला सुनाने के लिए गुरुवार सुबह तक का समय मांगा है। खेल मामलों की कोर्ट सुबह करीब 11:30 बजे फैसला सुनाएगा। यदि CAS विनेश के पक्ष में फैसला सुनाता है तो विनेश को सिल्वर मेडल मिलेगा।

अगर विनेश के पक्ष में फैसला आता है तो 50 किलो वर्ग महिला कुश्ती के फाइनल मैच में हारने वाली रेसलर के साथ ही विनेश को भी संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल देना होगा।

‘अलविदा कुश्ती 2001-2024…’, विनेश फोगाट ने कुश्ती से किया संन्यास का एलान

बता दें कि 50 किलोग्राम कैटेगरी में विनेश का वजन करीब 100 ग्राम ज्यादा पाया गया। विनेश के पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका था, लेकिन वजन अधिक होने के कारण उन्हें फाइनल नहीं खेलने दिया गया।  

कोर्ट ऑफ अर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (Vinesh Phogat)

Court of Arbitration for Sport (CAS) दुनिया भर में खेलों के लिए बनाई गई एक स्वतंत्र संस्था है। CAS का काम खेल से जुड़े सभी कानूनी विवादों का निपटारा करना होता है।

इसका मुख्यालय लॉजेन, स्विटजरलैंड में है और इसकी अदालतें न्यूयॉर्क शहर, सिडनी और लॉजेन में स्थित हैं। बता दें कि अस्थायी अदालतें वर्तमान ओलंपिक मेजबान शहरों में भी स्थापित की जाती हैं।

विनेश को अयोग्य घोषित किए जाने से निराश हूं…, IOA अध्यक्ष पीटी उषा का बयान


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए