श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

ऋषिकेश एम्स दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने छात्र-छात्राओं को दिए मेडल


Rishikesh AIIMS : उत्तराखंड में ऋषिकेश एम्स का आज दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मेडर दिए। छात्र-छात्राए मेडल पाकर उत्साहित दिखे। दीक्षांत समारोह से निकल कर राष्ट्रपति परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में शामिल हुईं। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट रहा।

ऋषिकेश एम्स के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छात्र-छात्राओं को 14 स्वर्ण सहित कुल 16 पदक दिए। कुल 598 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी गई। मेडल और उपाधि मिलने पर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

बता दें, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के कार्यक्रम को देखते हुए सोमवार को एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने परमार्थ गंगा घाट का निरीक्षण किया था। साथ ही राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन, राष्ट्रपति के आवागमन में सुगमता और आमजन की सुविधा के लिए यातायात प्लान जारी किया था।

एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि मंगलवार को आम जनता के लिए परमार्थ गंगा घाट प्रतिबंधित रहेगा। शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक गरुडचट्टी से पशुलोक बैराज मार्ग जीरो जोन रहेगा। वहीं, जानकी झूला और रामझूला झूला पुल के बीच परमार्थ निकेतन आरती स्थल तक आने वाला मार्ग आम नागरिकों के लिए प्रतिबंधित रहेगा। आम नागरिक मुनि की रेती स्थित शत्रुघन घाट, ओमकारानंद घाट सहित अन्य गंगा आरती स्थल में शामिल हो सकेंगे। बानप्रस्थ, परमार्थ निकेतन, गीता भवन आदि आश्रमों में ठहरने वाले व्यक्ति वानप्रस्थ व गीता भवन के घाटों पर गंगा आरती में सम्मिलित होंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन