श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

केदारघाटी के लोग कल से हेलीकॉप्टर से जा सकेंगे केदारनाथ, भक्तों में उत्साह

kedarnath dham | kedarnath dham helicopter service |

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम की यात्रा ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। पैदल मार्ग से काफी संख्या में भक्त केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो रहे हैं। केदारनाथ जाने के लिए बुधवार सुबह भक्तों की भीड़ सोनप्रयाग में उमड़ी। सोनप्रयाग से 15 सौ से ज्यादा श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम के लिए रवाना किया गया। वहीं, यात्रियों की सुरक्षा के लिए डेंजर जोनों पर प्रशासन ने जवानों को तैनात किया है। अब तक बाबा केदार के दरबार के 11 लाख 4 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

सोनप्रयाग से बुधवार सुबह काफी संख्या में भक्त केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए। बीती 31 जुलाई को भारी बारिश की वजह से केदारनाथ पैदल मार्ग जगह-जगह ध्वस्त हो गया था। इसे श्रद्धालुओं और घोड़े-खच्चरों की आवाजाही के लिए एक महीने के भीतर खोल दिया गया है। अब केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं में गजब उत्साह दिख रहा है। यही वजह है कि सोनप्रयाग में केदारनाथ जाने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही।

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की ओर से हिमालय हेलीपैड शेरसी पर स्थानीय लोगों के आने-जाने के लिए अलग से एक स्पेशल हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। यह हेलीकॉप्टर 5 सितंबर से अपनी उड़ान भरेगा। जिन लोगों को दर्शन या खुद के व्यवसाय के लिए केदारनाथ जाना है, वह प्रधान को इसकी जानकारी दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें : उत्तरकाशी में वरुणावत पर्वत से रुक-रुककर हो रहा भूस्खलन, दहशत में लोग

रुद्रप्रयाग जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जिला प्रशासन की ओर से केदारनाथ धाम के लिए स्थानीय लोगों के आवागमन को लेकर विशेष रूप से हेली सेवा का संचालन किया जा रहा है। अतिवृष्टि के बाद ऐसे व्यापारी जो केदारनाथ में खुद का व्यवसाय कर रहे थे और उनको रेस्क्यू कर वापस लाया गया था, उनके लिए गुरुवार से निशुल्क हेली सेवा शुरू की जा रही है।

यह भी पढ़ें : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरे, सुनवाई 19 अक्टूबर को


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन