श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Lok Sabha Election 2024: क्या पंडित नेहरू के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर पाएंगे PM मोदी

क्या पीएम नरेंद्र मोदी पंडित जवाहर लाल नेहरू की बराबरी कर पाएंगे? जो लगातार तीन बार चुने जाने वाले एकमात्र भारत के प्रधानमंत्री थे। क्या बीजेपी अपनी जीत की हैट्रिक लगा पाएगी? इन सभी सवालों के जवाब आज आखिरकार मिल जाएंगे...
Lok Sabha Election 2024

Modi and Jawaharlal Nehru: Lok Sabha Election 2024 के लिए आज का दिन बेहद ही खास होने वाला है, क्योंकि आज चुनाव के नतीजे आ जाएंगे, जिसके साथ ही इस बात से भी पर्दा उठ जाएगा कि अगले पांच सालों तक देश में किसकी सत्ता रहेगी। ऐसे में बड़ा सवाल यह भी है कि क्या पीएम नरेंद्र मोदी पंडित जवाहर लाल नेहरू की बराबरी कर पाएंगे? जो लगातार तीन बार चुने जाने वाले एकमात्र भारत के प्रधानमंत्री थे। क्या बीजेपी अपनी जीत की हैट्रिक लगा पाएगी? इन सभी सवालों के जवाब आज आखिरकार मिल जाएंगे।

17 साल तक पीएम रहे पंडित नेहरू

दरअसल, आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू (Modi and Jawaharlal Nehru) चुने गए थे। स्वतंत्रता संग्राम में आगे रहे जवाहर लाल नेहरू जब भारत के पहले प्रधानमंत्री बने तब वे लगभग 58 साल के थे और 17 साल तक पीएम पद पर काबिज रहे थे। जवाहर लाल नेहरू का जन्म इलाहाबाद में 14 नवंबर 1889 को हुआ। भाई-बहनों में जवाहरलाल सबसे बड़े थे।

वहीं, पंडित जवाहर लाल नेहरू 1947 से 1964 तक 17 साल तक पीएम रहे। वे देश के सबसे लंबे वक्त तक पीएम रहने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। अगर आंकड़ों की बात की जाए तो चुनाव आयोग के अनुसार 1957 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने अकेले 371 सीटें जीती थीं, जब 1951 में पहले चुनावों के बाद नेहरू सत्ता में लौटे थे। यह चुनाव इसलिए भी खास था क्योंकि किसी भी एक राजनीतिक दल द्वारा लोकसभा चुनावों में जीती गईं सबसे अधिक लोकसभा सीटें थीं।

यह भी पढ़ें- नौकरशाहों का लोकसभा चुनाव में कितना बोलबाला, क्या कहती है 2019 की रिपोर्ट

पीएम मोदी करेंगे पंडित नेहरू की बराबरी?

वही, दूसरी ओर लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल की बात करें तो भाजपा का दावा है कि वह लगभग 350-370 सीटें जीतेगी। अगर भाजपा यह चुनाव जीतती है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी पंडित जवाहर लाल नेहरू की बराबरी कर लेंगे, जो लगातार तीन बार चुने जाने वाले एकमात्र भारत के प्रधानमंत्री थे। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी जीत की हैट्रिक भी लगा लेगी। हालांकि, लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से पता चलेगा कि कौन सी राजनीतिक पार्टी या गठबंधन सरकार बनाएगी और क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र में तीसरे कार्यकाल के लिए वापसी करेंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Congress Protest in Roorkee | cm pushkar singh dhami |
कांग्रेस नेता विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे, डबल इंजन की सरकार को बताया फेल
Shahid Kapoor Mira Rajp
शाहिद कपूर पत्नी मीरा के साथ पहुंचे मसूरी, फैंस के साथ खींची फोटो
lucknow student suicide case | student suicide in lucknow |
छात्र ने कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड, वजह स्पष्ट नहीं
Shri Ganga Sabha Investigation | Shri Ganga Sabha work |
श्री गंगा सभा के कार्यों की जांच के लिए ज्वॉइंट कमेटी गठित, डीएम को मिली थीं शिकायतें
sarkari naukri in uttarakhand
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में 751 पदों पर होने जा रही भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन
Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत