श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Kedarnath Yatra: एक महीने बाद खुला कुंड पुल, छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू

kedarnath yatra | kund bridge | kedarnath dham |

Kedarnath Yatra: श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग का महत्वपूर्ण पड़ाव कुंड पुल छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है। गुरुवार  से पुल छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया, लेकिन भारी वाहनों को अभी भी चुन्नी बैंड वाले वैकल्पिक मार्ग से ही जाना होगा। वहीं, पुल के पास प्रस्तावित बेली ब्रिज के निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है।

मानसून सीजन में केदारघाटी में हो रही भारी बारिश के कारण मंदाकिनी नदी के लगातार तेज बहाव के चलते श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग के बेहद महत्वपूर्ण पुल कुंड के आधार को क्षति पहुंची थी। इसके कारण एक महीने से ज्यादा समय से पुल से आवाजाही बंद थी। अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग निर्भय सिंह ने बताया कि पुल के आधार को मजबूत करने के लिए कंक्रीट की दीवार का निर्माण किया गया।

यह भी पढ़ें : ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर जल्द दौड़ेगी ट्रेन, यूरोप की तर्ज पर पटरियों का हो रहा निर्माण

उन्होंने बताया कि पुल की मजबूती बढ़ाने और परखने के बाद गुरुवार से छोटे वाहनों के लिए पुल खोल दिया गया है। इससे केदारनाथ धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों दोनों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, विकल्प के तौर पर पुल से बैराज की ओर 10 मीटर की दूरी पर बेली ब्रिज स्थापित करने की योजना है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर कार्य भी शुरू कर दिया गया है। करीब 70 मीटर स्पाम का पुल तैयार किया जा रहा है, जिसको केंद्र सरकार को अप्रूव करने के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें : परिवहन विभाग अब दिल्ली मार्ग पर चलाएगा 70 CNG बसें, 18 सितंबर तक डाल सकते हैं टेंडर


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए