CM Dhami Held Tiffin Meeting: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ देहरादून में संवाद एवं सहभोज (टिफिन बैठक) की। इस दौरान वह संगठन को और अधिक मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं से बात की।
सीएम ने इस बैठक में प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर सदस्यता ग्रहण करवाने का भी निर्देश दिया।
देहरादून महानगर के अंतर्गत भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व वरिष्ठजनों के साथ संवाद एवं सहभोज (टिफिन बैठक) किया।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 5, 2024
भाजपा एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं बल्कि परिवार है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर संगठन और राज्य के… pic.twitter.com/B4pURvDL5V
इस दौरान सीएम धामी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं, बल्कि परिवार है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
सीएम धामी ने इस अवसर पर संगठन और राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
सीएम धामी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी के परिश्रम से हमने देहरादून में सभी चुनावों में विजय हासिल की। आप सभी कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, आप न सिर्फ सरकार के निर्णयों को जनता तक पहुंचा रहे हैं, बल्कि पार्टी की रीति और नीति को भी घर-घर पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान भोज कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भोज का भी आनंद उठाया।
इस बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश पदाधिकारियों की कार्यशाला में भी कार्यकर्ताओं से रिकॉर्ड सदस्य बनाने का आह्वान किया।
Kedarnath Yatra: एक महीने बाद खुला कुंड पुल, छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू