श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

बम-बम के जयकारों से गूंजी ऋषिनगरी, 45 लाख भक्त कर चुके जलाभिषेक

kanwar yatra 2024 | neelkanth mahadev mandir |

Kanwar Yatra 2024: उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर है। ऋषिनगरी ऋषिकेश बम-बम के जयकारों से गूंज रही है। भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए देशभर से भक्त नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंच रहे हैं। रोज हजारों की संख्या में शिव भक्त नीलकंठ महादेव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर रहे हैं। अब तक नीलकंठ महादेव मंदिर में 45 लाख से ज्यादा श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके हैं। नीलकंठ ही नहीं, बल्कि मुनि की रेती और आसपास क्षेत्र में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। गुरुवार देर शाम तक सभी कांवड़ यात्री अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर चल दिए।

श्रावण मास की नीलकंठ यात्रा अपने पूरे उफान पर है। हरिद्वार की ओर से आने वाले शिव भक्तों के वाहनों से मुख्य मार्ग भरे पड़े हैं। ऋषिकेश, मुनि की रेती, लक्ष्मण झूला, नीलकंठ मंदिर परिसर सभी जगह पार्किंग शिव भक्तों के वाहनों से पूरी तरह पैक हो चुकी है। शुक्रवार को सभी श्रद्धालु ऋषिकेश और हरिद्वार से गंगाजल उठाएंगे और अपने-अपने मूल स्थान की ओर वापस लौट जाएंगे। नीलकंठ महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के श्रृंगार के वक्त को छोड़ दिया जाए तो पूरे समय अटूट जलाभिषेक चल रहा है। देहरादून, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल जनपद के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हालात पर नजर रखे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि किसी तरह की कोई अनहोनी न हो।

यह भी पढ़ें : केदारघाटी में भारी बारिश से हुए नुकसान का सीएम धामी ने लिया जायजा

पौड़ी गढ़वाल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि अब तक यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। गुरुवार को नीलकंठ महादेव मंदिर में 45 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। एसएसपी ने बताया कि भीड़ को देखकर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों में भी किसी को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए भी व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें : मसूरी में बारिश का कहर, भूस्खलन के कारण कई सड़कें और रास्ते अवरुद्ध

जाम की समस्या से शिव भक्तों को हो रही परेशानी

डाक कांवड़ को लेकर हरिद्वार हाईवे पर शिव भक्तों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। हाईवे पर 8 से 10 किलोमीटर लंबा जाम जगह-जगह देखने को मिला है। शिव भक्तों ने बताया कि रात 12 बजे से वह जाम में फंसे हुए हैं। उनके वाहन रेंग-रेंगकर हाईवे पर चल रहे हैं। शिवभक्त दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद, बुलंदशहर और राजस्थान से डाक कांवड़ लेने के लिए आ रहे हैं, लेकिन 8 से 10 घंटे से लंबे जाम के बावजूद भी वह हर की पौड़ी तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। शिव भक्तों ने कहा कि भगवान भोले शंकर परीक्षा ले रहे हैं। वहीं, अगर पुलिस व्यवस्था की बात की जाए तो जगह-जगह पर पुलिस भी जाम को खुलवाने का प्रयास कर रही है, लेकिन उसके बावजूद भी हाईवे पर वाहनों की बढ़ती संख्या के चलते दिक्कत हो रही है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए