श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

भाजपा ने किया मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान, राजनाथ सिंह करेंगे अध्यक्षता

Loksabha Election 2024 | BJP | Election Commission | CM Yogi | Rajnath Singh |

BJP Election Manifesto Committee: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव घोषणापत्र समिति की घोषणा कर दी है। समिति की अध्यक्षता केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इस सूची में कई ऐसे नेताओं के नाम शामिल हैं, जो हाल ही में दूसरी पार्टियों से भाजपा में आए हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समिति की संयोजक होंगी। जबकि पीयूष गोयल को सह संयोजक का जिम्मा सौंपा गया है।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा की इलेक्शन मेनिफेस्टो कमेटी में कुल 27 सदस्य को शामिल किया गया है। इस समिति में लगभग सभी राज्यों के नेताओं को स्थान दिया गया है। समिति में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी शामिल किया गया है।

ये मेनिफेस्टो कमेटी कई मुद्दों पर चर्चा करेगी। इस कमेटी से घोषणा पत्र तैयार करते समय गरीबों, युवाओं महिलाओं, किसानों के कल्याण पर फोकस करने के लिए कहा गया है।

साल 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मेनिफेस्टो में राममंदिर बनवाने, जम्मु-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म करने, देश में यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड लागू करने, तीन तलाक और निकाह-हलाला जैसी प्रथाओं पर रोक लगाने, आतंकवाद से सुरक्षा, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, सैनिकों का कल्याण, पुलिस का आधुनिकीकरण, घुसपैठ की समस्या का समाधान, किसानों की आय दोगुनी आदि करने जैसे वादे किये थे। भाजपा ने इसमें से कई बड़े वादे पूरे कर दिये हैं। पार्टी ने इस साल CAA का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा