श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

बिग बॉस के घर से एक दमदार कंटेस्टेंट हुआ बाहर, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

bigg boss 18 | salman khan |

Bigg Boss 18: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में एक और बड़ा झटका लगा है। इस हफ्ते घर से बेघर होने वाली कंटेस्टेंट का नाम नायरा बनर्जी है। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने नायरा को घर से बाहर जाने के लिए कहा।

इस हफ्ते के एपिसोड में रोहित शेट्टी और अजय देवगन भी घर आए थे। दोनों ने घरवालों के साथ काफी मस्ती की और रोमांचक टास्क कराए। लेकिन इस मस्ती के बीच नायरा के लिए ये सफर यहीं खत्म हो गया।

बिग बॉस के घर में इस हफ्ते धमाकेदार एंट्री (Bigg Boss 18) हुई रोहित शेट्टी और अजय देवगन की। दोनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का प्रमोशन करने पहुंचे थे। घरवालों के साथ मजेदार टास्क कराते हुए उन्होंने घर में तड़का लगा दिया। इसी दौरान रोहित शेट्टी ने नायरा बनर्जी को घर से बेघर होने की जानकारी दी। इस हफ्ते नॉमिनेशन में नायरा के साथ विवियन डीसेना, रजत दलाल और अविनाश मिश्रा भी शामिल थे।

इस हफ्ते बिग बॉस के घर में रोहित शेट्टी ने एक बड़ा धमाका किया। सलमान खान ने रोहित को ये जिम्मेदारी सौंपी कि वे घर से किसी को बेघर करें। रोहित ने अपनी अग्निपरीक्षा में नायरा बनर्जी का नाम लिया और इसी के साथ नायरा का सफर खत्म हो गया। नायरा के जाने से श्रुतिका भावुक हो गईं और उन्होंने कहा, “तुम बिल्कुल भी जाने की हकदार नहीं हो!”

यह भी पढ़ें- बाबा रामदेव ने की घोषणा, हरियाणा में बनेगा हरिद्वार से भी बड़ा आचार्यकुलम

इस हफ्ते बिग बॉस के घर में एक ऐसा टास्क हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया। इस टास्क में घरवालों को एक-दूसरे के दिलों की गहराई तक झांकना था। जोड़ी-जोड़ी बनाकर घरवालों ने एक-दूसरे को सबसे काला दिल का बताया। इस टास्क के अंत में विवियन डिसेना सबसे ज्यादा वोट हासिल करके इस खिताब के हकदार बने।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

kedarnath byelection 2024 | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने प्रत्याशी के समर्थन में की सभा, बोले- केदारघाटी के विकास को हमेशा दी प्राथमिकता
Saraswati PG College Dhanouri
हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी के छात्रों ने किया हंगामा, प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
bigg boss 18 | salman khan |
बिग बॉस के घर से एक दमदार कंटेस्टेंट हुआ बाहर, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान
uttarakhand governor | badrinath dham |
उत्तराखंड के राज्यपाल में बदरी विशाल के किए दर्शन यात्री सुविधाओं की ली जानकारी  
Nitish Reddy
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले नितीश रेड्डी ने कहा- 'बेस्ट ऑलराउंडर बनना मेरा सपना'
uttarakhand Interstate fake cooperative society | uttarakhand crime |
अंतरराज्यीय फर्जी कॉपरेटिव सोसाइटी का भंडाफोड़, मैनेजर सहित 5 आरोपी गिरफ्तार