श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Passing out Parade : भारतीय सेना को मिले 300 सौ से ज्यादा युवा अफसर


Passing out Pared : देहरादून में शनिवार को आईएमए की पासिंग आउट परेड हुई। पासिंग आउट परेड में 394 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए। इसमें 355 कैडेट्स भारतीय, जबकि 39 विदेशी कैडेट्स पास आउट हुए। इसी के साथ सैन्य अकादमी के नाम देश-विदेश की सेना को 65 हजार 628 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ गया। वहीं, पीओपी में सेना की उत्तरी कमांड के जीओसी-लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सुचिंद्र कुमार ने परेड की सलामी ली।

बता दें कि 355 जेंटलमैन कैडेट्स पासआउट होकर भारतीय थलसेना में अधिकारी बन गए हैं। साथ ही मित्र राष्ट्रों के 39 कैडेट्स मित्र राष्ट्रों के भी पासआउट हुए हैं। पासिंग आउट परेड़ के दौरान सभी जेंटलमैन कैडेट जब अंतिम पग पार कर रहे थे, तभी हेलीकॉप्टर से उनके ऊपर फूलों की वर्षा की गई। वहीं, परेड़ में कैडेट्स का जोश देखते ही बन रहा था। यह कैडेट्स सेना की अलग-अलग कोर में अपनी सेवा देंगे।    

पास होने वाले कैडेट्स ने शुक्रवार को भारतीय सैन्य अकादमी स्थित युद्ध स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। इन कैडेट्स के साथ अकादमी कमांडेंट और अकादमी अंडर ऑफिसर भी मौजूद थे। भारतीय सैन्य अकादमी के युद्ध स्मारक का उद्घाटन फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ ने 17 नवंबर 1999 को किया था। शुक्रवार को कैडेट्स ने भारतीय सेना की परंपराओं को कायम रखने और राष्ट्र को झंडा ऊंचा रखने का संकल्प लिया था।

देखें वीडियो


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा