श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पेट के दाहिने तरफ होता है दर्द तो करें यह काम, तुरंत मिलेगी राहत

Pain in Right Abdomen: अगर पेट के दाहिने तरफ दर्द हो रहा है तो यह किसी गंभीर बीमारी का लक्षण हो सकता है। ऐसे में कई चीजों का ध्यान रखना होगा।
Pain in Right Abdomen: पेट में दाहिने हिस्से की तरफ दर्द होने पर बचाव के उपाय

Pain in Right Abdomen: आप में से कई लोगों को पेट में दर्द रहने की शिकायत होती होगी। ऐसा असमय खाना और तेजी से बदलती लाइफस्टाइल के कारण होता है।

वैसे तो ये दर्द सामान्य माना जाता है, लेकिन अगर बार-बार पेट के किसी विशेष हिस्से में दर्द हो रहा है, तो ये किसी बीमारी का लक्षण भी हो सकता है। पेट में उठ रहे दर्द को बिल्कुल नजरअंदाज न करें।

अगर पेट के दाहिने तरफ दर्द हो रहा है तो यह काफी गंभीर है। यह दर्द किसी बड़ी बीमारी का संकेत भी हो सकता है।

पेट के दाहिने तरफ दर्द क्यों होता है ?

पेट के दाहिने तरफ दर्द होना किसी गंभीर बीमारी का रूप ले सकता है। यह दर्द सामान्य गैस, गॉलब्लैडर में पथरी और अपेंडिक्स जैसी वजहों से हो सकते हैं।

गैस-एसीडिटी

पेट में ज्यादा गैस बनने की वजह से पेट के दाहिने तरफ दर्द उठता है। अगर आपको एसिडिटी की समस्या ज्यादा होती है, तो डॉक्टर से सलाह-विमर्श जरूर करें।

अपेंडिसाइटिस

अपेंडिसाइटिस की वजह से भी पेट के दाहिने तरफ दर्द हो सकता है। यह दर्द नाभि से शुरू होता है। अपेंडिसाइटिस होने पर ज्यादा थकान, डायरिया, कब्ज, कमजोरी और भूख न लगना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

Weight को करना है Loss तो Diet में इन चीजों को करें शामिल

पित्ताशय में पथरी

पित्ताशय में पथरी होने की वजह से पेट के दाहिने हिस्से में दर्द होता है। पेट के राइड साइड के ऊपरी हिस्से में गाल ब्लैडर होता है। इसमें जब पथरी की समस्या हो जाती है, तो दर्द होने लगता है। कुछ लोगों में यह दर्द असहनीय होता है, जबकि कुछ लोगों को यह दर्द धीरे-धीरे होता है।

पेट दर्द से कैसे करें बचाव?

पेट के दाहिने साइड में सोने से बचें और सही डाइट का चुनाव करें। इसके साथ ही, फास्ट-फूड्स, प्रोसेस्ड फूड्स, जंक फूड्स और बाहर का खाना न खाएं।

खाने के बाद तुरंत बिस्तर पर न जाएं। पहले कुछ देर टहल लें। पेट दर्द होने पर तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन करना चाहिए।

क्या आप भी चेहरे पर लगाते हैं बेसन? जान लें साइड इफेक्ट्स

दर्द ज्यादा हो रहा है तो एक बार अपने डॉक्टर के पास जरूर जाएं। दर्द को इग्नोर न करें।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए