श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी नहीं हैं गरीब, नेटवर्थ जान चौंक जाएंगे

Bigg Boss OTT 3 में Ranveer Shorey के साधारण लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। लोग उन्हें काफी गरीब मान रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं है। उनकी Net Worth के बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे।
bigg boss ott 3 Ranvir Shorey net worth

Ranvir Shorey Net Worth: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 (Bigg Boss OTT Season 3) तेजी से अपने फाइनल की तरफ बढ़ रहा है। इस शो में आए ज्यादातर कंटेस्टेंट ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उन्ही में से एक हैं- बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी। रणवीर शौरी को इस सीजन के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक माना जा रहा है। उम्मीद ये भी जताई जा रही है कि वे टॉप-5 में भी नजर आएंगे।

रणवीर शौरी को फैंस उनके साधारण लुक की वजह से पसंद कर रहे हैं। वीकेंड के वार में भी वो कोई डिजाइनर कपड़े नहीं पहनते। ऐसे में हाल ही में ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट रहीं शहनाज गिल ने उनके लिए डिजाइनर कोट-पैंट भिजवाए हैं, जिसके बाद से ही ये चर्चा हो रही है कि क्या वे सच में गरीब हैं और उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है? आइए जानते हैं…

Ranvir Shorey Net Worth: 22 साल पहले बॉलीवुड में किया डेब्यू

रणवीर शौरी ने 22 साल पहले बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वो करोड़ों की दौलत के मालिक हैं। रणवीर ने अपने दोस्त विनय पाठक के साथ करियर शुरू किया था। वे टॉक शो ‘रणवीर विनय और कौन?’ और ‘द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो’ भी होस्ट कर चुके हैं। रणवीर ने मनीषा कोइराला के साथ ‘एक छोटी सी लव स्टोरी (2002)’ से डेब्यू किया। वे ‘जिस्म’ में भी नजर आए थे, लेकिन इस फिल्म में उनका छोटा सा रोल था। रणवीर का जन्म 18 अगस्त 1972 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। उनके पिता कृष्ण देव शौरी प्रोड्यूसर थे। उनके भाई का नाम लोकेश है।

कोंकणा सेन शर्मा से की शादी

रणवीर पहले एक्ट्रेस पूजा भट्ट को डेट करते थे। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कोंकणा सेन शर्मा से 3 सितंबर 2010 में शादी की। हालांकि, यह शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली। दोनों शादी के पांच साल बाद अलग हो गए। इनका एक बेटा है, जिसका नाम हारून है। रणवीर और कोंकणा दोनें मिलकर बच्चे की देखभाल करते हैं।

रणवीर शौरी को बिग बॉस की ट्रॉफी नहीं, इस चीज में है दिलचस्पी

Ranvir Shorey को इस फिल्म से मिली पहचान

Ranvir Shorey को 2006 में आई फिल्म ‘खोसला का घोसला’ से बॉलीवुड में पहचान मिली। इस फिल्म में उनके अभिनय की जमकर तारीफ की गई। रणवीर अब तक ‘हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड’, ‘आजा नचले’, ‘मिथ्या’, ‘अगली और पगली’ और ‘सिंह इज किंग’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Ranvir Shorey की Net Worth कितनी है?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Ranvir Shorey की कुल Net Worth करीब 37.75 करोड़ रुपये है। उन्होंने ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के पहले दिन होस्ट अनिल कपूर को बताया था कि काम न मिलने के वजह से वे इस शो में आए हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए