Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ अब अपने ग्रैंड फिनाले की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। शो में ग्रैंड फिनाले से पहले घर में कंटेस्टेंट से सवाल पूछने के लिए मीडिया वालों को बुलाया गया। मीडिया के सवालों ने घरवालों की नीदें उड़ा दी थीं। शो में अब 7 सदस्य ही बचे हैं। हाल ही में शो के आखिरी नॉमिनेशन टास्क के बाद घर में जो सदस्य बचे हैं, उनमें अरमान मलिक, साई केतन, लव कटारिया, सना मकबूल, रणवीर शौरी, कृतिका मलिक और नेजी हैं।
Bigg Boss OTT 3: घर में बनी दो टीमें
बता दें कि फिनाले के लिए टॉप-5 कंटेस्टेंट ही चाहिए। इसलिए अब घर से दो लोगों का बेघर होना तय है। सूत्रों की मानें तो साई केतन और अरमान मलिक बेघर हो सकते हैं। हालांकि, इससे पहले घर में हुए नॉमिनेशन टास्क के बाद चार सदस्य नॉमिनेट हो गए। इस टास्क के लिए घरवालों को दो टीमों में बांटा गया।
Ranvir ne diye Armaan ko fat loss tips! Want to know what?
— JioCinema (@JioCinema) July 29, 2024
Watch #BiggBossOTT3 now streaming free on #JioCinema.
Watch now : https://t.co/MPeyyG0jC9@RanvirShorey #ArmaanMalik #SaiKetanRao#BBOTT3onJioCinema #BBOTT3 #BiggBoss #BBQuicks pic.twitter.com/Q3r2LEAKNh
टीम ए में रणवीर, नेजी और कृतिका थे। टीम बी में सना मकबूल, साई केतन और लवकेश कटारिया थे। अरमान दोनों टीम में नहीं थे, क्योंकि उन्हें पूरे सीजन के लिए बिग बॉस ने नॉमिनेट किया हुआ है। वे इस टास्क में संचालक बने थे।
Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी नहीं हैं गरीब, नेटवर्थ जान चौंक जाएंगे
Bigg Boss OTT 3: आखिरी नॉमिनेशन टास्क क्या था?
इस टास्क में दोनों टीमों का कोई एक-एक सदस्य गार्डन एरिया में मौजूद साचे में अपना सिर और हाथ लटकाए खड़ा रहेगा। इस दौरान उसके चेहरे पर मुस्कान बरकरार रहनी चाहिए, क्योंकि उस मुस्कान को गुस्से में या फिर दूसरे भाव में बदलने का काम उसकी विपक्षी टीम के सदस्य करेंगे। इसके बाद टास्क शुरू हुआ और रणवीर शौरी गिलोटिन में खड़े दिखे, जहां सना और लव उनके एक्सप्रेशन चेंज कराने में लग गए, लेकिन इस टास्क में उनके ही टीम के मेंबर ने उनका साथ नहीं दिया। दरअसल, साई केतन ने इस टास्क में हिस्सा नहीं लिया।
Sai shares his thoughts on social life and privacy! What are your thoughts?
— JioCinema (@JioCinema) July 28, 2024
Watch #BiggBossOTT3 now streaming free on #JioCinema.
Watch now : https://t.co/tLjahqgMcH@NaezyOfficial70 #SaiKetanRao #BBOTT3onJioCinema #BBOTT3 #BiggBoss #BBQuicks pic.twitter.com/2gJzUfmtAN
ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट
टास्क के दौरान लवकेश ने साई से कहा, ‘भाई यही फील आ रहा है कि तुम निकालना चाहते हो घर से बाहर। तुम टास्क में शामिल ही नहीं हो रहे। भाई तुम भी नॉमिनेट हो जाएगा, हमें भी ले डूबोगे।’ इसके बाद सना और लव दोनों मिलकर रणवीर की मुस्कान गायब करने में लग गए, लेकिन असफल रहे। इसके बाद लवकेश कटारिया गिलोटिन में खड़े हुए। उन्हें कृतिका, रणवीर ने खूब सुनाया और एक्सप्रेशन चेंज करवाने के लिए ट्राई किया। रणवीर, नेजी और कृतिका टास्क जीत जाते हैं और फाइनलिस्ट बन जाते हैं। वहीं, बाकी के सदस्य नॉमिनेट हो जाते हैं।