श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Bigg Boss OTT 3 की विनर बनी सना मकबूल, मिले 25 लाख रुपये

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3: टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल ने Bigg Boss OTT 3 का खिताब अपने नाम कर लिया है। 2 अगस्त को हुए ग्रैंड फिनाले में होस्ट अनिल कपूर ने सना का हाथ उठाते हुए उन्हें विजेता घोषित किया। सना ने ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये की प्राइज मनी भी जीती है। उन्होंने रैपर नेजी को हराते हुए ये जीत अपने नाम की है। विनर बनने की होड़ में नेजी के अलावा रणवीर शौरी, साई केतन राव और कृतिका मलिक भी थे।

6 हफ्तों तक चले इस शो ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। हाई वोल्टेज ड्रामा से लेकर लड़ाईयां तक, इस बार इस शो में हमें सब कुछ ही देखने को मिला। 17 साल में पहली बार हुआ था कि जब कोई बाहर वाला भी शो का हिस्सा बना हो। इस बार कंटेस्टेंट को मोबाइल फोन भी दिए गए थे। अनिल कपूर की होस्टिंग भी काफी शानदार रही।

Bigg Boss OTT 3 Winner: सना की जीत पर रणवीर शौरी ने कही ये बात

बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर आने के बाद मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में रणवीर शौरी ने कहा कि उनके मुताबिक घर में सना मकबूल से कहीं ज्यादा डिजर्विंग कंटेस्टेंट थे, जिन्हें जीतना चाहिए था। रणवीर शौरी ने कहा, ‘सना के ट्रॉफी जीतने के बारे में यही कहूंगा कि बिग बॉस का फैसला और जो वोटिंग हुई है उसे में सिर आंखों पर मानता हूं। हालांकि मेरे हिसाब से उनसे कहीं ज्यादा डिजर्विंग लोग थे। जीतने के लिए मैं था, अरमान था… और भी लोग थे।’

बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 के टॉप 5 कंटेस्टेट में अरमान मलिक शामिल नहीं थे। उन्हें इस सीजन का सबसे कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट माना गया है।

सना की जीत पर अरमान मलिक ने कही ये बात

अरमान मलिक ने सना की जीत पर कहा कि उनके मुताबिक जो भी लड़ा है वो सभी जीते हैं। उनके मुताबिक इस सीजन में लड़ने वाला हर कोई विनर रहा है। बता दें कि अरमान मलिक और विशाल पांडे का झगड़ा इस सीजन की हाईलाइट रहा है।

Paris Olympics 2024: भारत ने हॉकी में आस्ट्रेलिया को 52 साल बाद हराया


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए