श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Bigg Boss OTT 3: खतरे में आए चार कंटेस्टेंट, कौन होगा बेघर?

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले करीब है। उससे पहले चार कंटेस्टेंट खतरे में आ गए हैं। इसमें से दो का बेघर होना तय है।
bigg boss ott 3

Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ अब अपने ग्रैंड फिनाले की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। शो में ग्रैंड फिनाले से पहले घर में कंटेस्टेंट से सवाल पूछने के लिए मीडिया वालों को बुलाया गया। मीडिया के सवालों ने घरवालों की नीदें उड़ा दी थीं। शो में अब 7 सदस्य ही बचे हैं। हाल ही में शो के आखिरी नॉमिनेशन टास्क के बाद घर में जो सदस्य बचे हैं, उनमें अरमान मलिक, साई केतन, लव कटारिया, सना मकबूल, रणवीर शौरी, कृतिका मलिक और नेजी हैं।

Bigg Boss OTT 3: घर में बनी दो टीमें

बता दें कि फिनाले के लिए टॉप-5 कंटेस्टेंट ही चाहिए। इसलिए अब घर से दो लोगों का बेघर होना तय है। सूत्रों की मानें तो साई केतन और अरमान मलिक बेघर हो सकते हैं। हालांकि, इससे पहले घर में हुए नॉमिनेशन टास्क के बाद चार सदस्य नॉमिनेट हो गए। इस टास्क के लिए घरवालों को दो टीमों में बांटा गया।

टीम ए में रणवीर, नेजी और कृतिका थे। टीम बी में सना मकबूल, साई केतन और लवकेश कटारिया थे। अरमान दोनों टीम में नहीं थे, क्योंकि उन्हें पूरे सीजन के लिए बिग बॉस ने नॉमिनेट किया हुआ है। वे इस टास्क में संचालक बने थे।

Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी नहीं हैं गरीब, नेटवर्थ जान चौंक जाएंगे

Bigg Boss OTT 3: आखिरी नॉमिनेशन टास्क क्या था?

इस टास्क में दोनों टीमों का कोई एक-एक सदस्य गार्डन एरिया में मौजूद साचे में अपना सिर और हाथ लटकाए खड़ा रहेगा। इस दौरान उसके चेहरे पर मुस्कान बरकरार रहनी चाहिए, क्योंकि उस मुस्कान को गुस्से में या फिर दूसरे भाव में बदलने का काम उसकी विपक्षी टीम के सदस्य करेंगे। इसके बाद टास्क शुरू हुआ और रणवीर शौरी गिलोटिन में खड़े दिखे, जहां सना और लव उनके एक्सप्रेशन चेंज कराने में लग गए, लेकिन इस टास्क में उनके ही टीम के मेंबर ने उनका साथ नहीं दिया।  दरअसल, साई केतन ने इस टास्क में हिस्सा नहीं लिया।

ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

टास्क के दौरान लवकेश ने साई से कहा, ‘भाई यही फील आ रहा है कि तुम निकालना चाहते हो घर से बाहर। तुम टास्क में शामिल ही नहीं हो रहे। भाई तुम भी नॉमिनेट हो जाएगा, हमें भी ले डूबोगे।’ इसके बाद सना और लव दोनों मिलकर रणवीर की मुस्कान गायब करने में लग गए, लेकिन असफल रहे। इसके बाद लवकेश कटारिया गिलोटिन में खड़े हुए।  उन्हें कृतिका, रणवीर ने खूब सुनाया और एक्सप्रेशन चेंज करवाने के लिए ट्राई किया। रणवीर, नेजी और कृतिका टास्क जीत जाते हैं और फाइनलिस्ट बन जाते हैं। वहीं, बाकी के सदस्य नॉमिनेट हो जाते हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन