श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

ईसाइयों पर बयान देकर फंसे डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस ने बोला हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार Donald Trump अपने एक बयान को लेकर मुश्किल में फंस गए हैं। इसे लेकर कमला हैरिस ने उन पर हमला बोला है।
donald trump kamala harris 2024 us elections

Donald Trump: रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप बुरी तरह फंस गए हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने उनके द्वारा दिए गए एक बयान पर जमकर हमला बोला है। दरअसल, ट्रंप ने ईसाई मतदाताओं से कहा था कि वे इस बार उन्हें बंपर वोटों से जिताएं। इसके बाद उन्हें कभी वोट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ट्रंप के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं, लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी को उनका यह बयान बिल्कुल रास नहीं आया।

कमला हैरिस ने Donald Trump पर साधा निशाना

कमला हैरिस की कैंपेन टीम ने डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है। हैरिस की टीम ने कहा है कि ट्रंप की मंशा लोकतंत्र को खत्म करने की है। इसे उनके बयान से आसानी से समझा जा सकता है।

दरअसल, अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वोट हासिल करने के लिए नेता लगातार प्रचार कर रहे हैं और कई तरह के वादे कर रहे हैं। इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ईसाई मतदाताओं को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया, जो उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन के बीच 105 लोगों की मौत, स्वदेश लौटे 405 भारतीय छात्र

‘हैरिस फॉर प्रेसिडेंट’ कैंपेन के प्रवक्ता जेम्स सिंगर का कहना है कि जब कमला हैरिस कहती हैं कि यह चुनाव आजादी को लेकर है तो वह इसमें यकीन रखती हैं। हमारे लोकतंत्र को अपराधी ट्रंप से खतरा है। सिंगर ने कहा कि ट्रंप इस देश को पीछे ले जाना चाहते हैं। वे अमेरिका की राजनीति को नफरत और डर की ओर धकेलना चाहते हैं। इसलिए हमें नवंबर में एकजुट होकर ट्रंप को रोकना होगा।

ओलंपिक से पहले पेरिस में ऑस्ट्रेलियाई महिला के साथ दरिंदगी

Donald Trump ने क्या कहा था?

फ्लोरिडा में कंजरवेटिव ग्रुप टर्निंग प्वॉइंट एक्शन की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ईसाइयों से कहा था कि अगर वह नवंबर में उन्हें वोट देते हैं तो उन्हें दोबारा वोट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ट्रंप ने यह भी कहा था कि ईसाई आबादी बड़ी तादाद में बाहर निकलकर इस बार मुझे वोट करे। इसके बाद आपको वोट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मैं चार साल में सब दुरुस्त कर दूंगा। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। मैं ईसाई हूं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

accident in mussoorie | car accident in mussoorie |
मसूरी में अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, युवती सहित तीन लोग घायल
asaduddin owaisi | kali sena chief swami anand swaroop | cm pushkar singh dhami |
ओवैसी के 15 मिनट वाले बयान पर साधु-संत नाराज, उन्हीं की भाषा में दिया जवाब
guru nanak jayanti | cm pushkar singh dhami |
धूमधाम से मनाई गई गुरु नानक देव की जयंती, मशहूर इतिहासकार ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
kedarnath byelection 2024 | cm pushkar singh dhami |
कांग्रेस ने दिल्ली केदारनाथ मंदिर मामले को दिया तूल तो तीर्थ पुरोहितों ने दिया जवाब
land mafia eye on dilaram state | mussoorie dilaram state |
भूमाफिया के हौसले बुलंद, दिलाराम स्टेट के गेट पर लगाया ताला, लोगों ने किया हंगामा
kartika purnima ganga snan | ganga snan | har ki pauri |
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, जानिए आज के दिन का महत्व